सीएम शिवराज ने की कार्यक्रमों की समीक्षा, बोले – MP के लिए 11 व 16 अक्टूबर बनेंगे ऐतिहासिक दिन

सीएम शिवराज ने की कार्यक्रमों की समीक्षा, बोले – MP के लिए 11 व 16 अक्टूबर बनेंगे ऐतिहासिक दिन

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने आज शुक्रवार को ग्वालियर में गृह मंत्री अमित शाह के 16 अक्टूबर के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उनके साथ इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia) और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar) सहित राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद थे।

एडवांस व माइक्रो प्लानिंग करें

मुख्यमंत्री ने एक निजी होटल में अधिकारियों के साथ बैठक की और गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah MP Tour) के कार्यक्रम को बारीकी से देखा। उन्होंने सुरक्षा से लेकर सभी बिंदुओं पर चर्चा की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को इस प्रकार से अंतिम रूप दें जिससे समारोह में आने वाले आम नागरिकों को कोई दिक्कत न हो। लोग समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें और समय से अपने घर पहुंच जाएं, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये डिटेल एडवांस व माइक्रो प्लानिंग करें। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर भी बल दिया।

ये भी पढ़ें – वायरल वीडियो पर शिवराज के मंत्री ने दी सफाई, बोले – मैंने हमेशा ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है

प्रदेश के लिये 11 व 16 अक्टूबर बनेंगे ऐतिहासिक दिन

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लिए 11 व 16 अक्टूबर ऐतिहासिक दिन बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को पवित्र नगरी उज्जैन में “श्री महाकाल लोक” का लोकार्पण करेंगे। इसी तरह गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 16 अक्टूबर को ग्वालियर में अत्याधुनिक एयरपोर्ट का शिलान्यास किया जायेगा। उन्होंने कहा ग्वालियर के विकास में नए अध्याय के रूप में जुड़ने जा रहे लगभग 500 करोड़ रूपए लागत के अत्याधुनिक एयर टर्मिनल के निर्माण से ग्वालियर व चंबल अंचल की प्रगति व विकास को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें – यहां पढ़िए 7 अक्टूबर की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

16 अक्टूबर को अमित शाह देंगे सौगात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सांस्कृतिक पुनुरूत्थान कार्यक्रम के तहत केदारनाथ, काशी व अयोध्या नगरी की तर्ज पर पवित्र नगरी उज्जैन में “श्री महाकाल लोक” का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सारा देश तेजी के साथ प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। ग्वालियर-चंबल अंचल का भी चौतरफा विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री एलीवेटेड रोड़, वेस्टर्न बाईपास व राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण व सिंचाई परियोजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इसी कड़ी में ग्वालियर को नए एवं अत्याधुनिक एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह यह सौगात देने 16 अक्टूबर को ग्वालियर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें – गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर को देंगे सौगात, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कही बड़ी बात

[dgv_vimeo_video id=”758013555″]

[dgv_vimeo_video id=”758013746″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews