सब्जी मंडी बनी सियासी अखाड़ा, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेरा, नेताओं पर दर्ज केस वापस लेने की मांग

सब्जी मंडी बनी सियासी अखाड़ा, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेरा, नेताओं पर दर्ज केस वापस लेने की मांग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  हजीरा सब्जी मंडी को इंटक मैदान पर पहुँचाने का मामला सियासी रूप ले चुका है। विरोध के चलते पुतला दहन के दौरान एसआई दीपक गौतम के गंभीर रूप से झुलस जाने के मामला और गरमा गया है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अपने नेताओं की गिरफ़्तारी के बाद कांग्रेस इसे भाजपा की दमनकारी नीति बताकर विरोध कर रही है। विरोध के चलते आज गुरुवार को कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग की।

प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में हजीरा सब्जी मंडी को विस्थापित किये जाने का विरोध कांग्रेस कर रही है। जब से सब्जी मंडी इंटक मैदान में पहुंची है सुनील शर्मा और उनकी टीम आंदोलन कर रही है। पिछले सोमवार को कांग्रेस के आंदोलन के दौरान जब प्रशासन हजीरा सब्जी मंडी में तुड़ाई करने गई तो सुनील शर्मा अपने साथियों के साथ पहुँच गए तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े – India Press Freedom Report:- मध्यप्रदेश पत्रकारों पर होने वाले हमलों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर , 16 पत्रकार हमले दर्ज किये गये

कांग्रेस नेता सुनील शर्मा की गिरफ़्तारी के बाद कांग्रेस और उसका छात्र संगठन भड़क गए। कांग्रेस और NSUI ने फूलबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री और सरकार का पुतला जलने की कोशिश की जिसे रोकने के दौरान एसआई दीपक गौतम गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 6 नामजद और 10 – 15 अन्य  के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 5 नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें – नगर निगम की करतूत ! कचरे के बैग पर छापी राजा भोज की फोटो

अपने नेताओं की गिरफ़्तारी को कांग्रेस भाजपा की दमनकारी नीति बता रही है और हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज करने का विरोध कर रही है। विरोध प्रदर्शन करते हुए आज गुरुवार को कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। विधायक सुरेश राजे, विधायक प्रवीण पाठक, जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा,  प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष रुचि राय, पूर्व सांसद रामसेवक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे।

ये भी पढ़ें – Swachh Survekshan 2022 : लापरवाह कचरा ट्रांसफर स्टेशन प्रभारी एवं दो कर्मचारी निलंबित

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और एसपी अमित सांघी ने कुछ चुनिंदा नेताओं को चेंबर में बुलाया और उनसे बात की। मीटिंग करने के बाद जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा और विधायक सुरेश राजे ने कहा कि हमने कलेक्टर और एसपी से कहा है कि पुतला दहन विपक्ष का एक अधिकार है और इस दौरान कोई घटना घटी है तो उसपर 307 का प्रकरण नहीं बनता।  हमने दर्ज मामले वापस लेने की मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”673211196″]

[dgv_vimeo_video id=”673199991″]

[dgv_vimeo_video id=”673200974″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews