कांग्रेस का कटाक्ष, पीएम नरेंद्र मोदी अब ढलता हुआ सूरज, उनके नाम पर वोट नहीं मिलते

MP Election 2023, Congress taunt PM Narendra Modi

MP Election 2023 : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ग्वालियर प्रभारी सुरेंद्र सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अब शाम का ढलता हुआ सूरज हो गए हैं उनके नाम पर अब वोट नहीं मिलते, कर्नाटक , हिमाचल इसके उदाहरण है, उन्होंने एक सवाल के जवाब में सिंधिया का नाम लिए बिना कहा कि भू माफिया कोई भी हो अब उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, पीएम मोदी के ग्वालियर दौरे पर भी कांग्रेस ने उनसे कुछ सवाल किये हैं।

MP Election 2023, Congress PC Gwalior

कांग्रेस ने गिनाये बेरोजगारी के आंकड़े, ग्वालियर को बताया नंबर 1 

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर हमला करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भी राज्य में बेरोजगारों की संख्या में दूसरे स्थान पर है, लेकिन ग्वालियर की स्थिति सबसे खराब है, ये पहले स्थान पर है, सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभाग 1.58 लाख बेरोजगारों की संख्या के साथ ग्वालियर टॉप पर है, दूसरे नंबर पर भोपाल है, जहां रजिस्टर्ड बेरोजगारों की संख्या 1.31 लाख है,  इसके बाद रीवा में 1.09 लाख बेरोजगारों की संख्या है।

शिवराज सरकार पर साधा निशाना , रोजगार देने पर दिखाया आईना  

सुरेन्द्र राजपूत ने कहा कि वर्ष 2022 से पहले के पाँच सालों में 1.58 लाख बेरोजगारों ने कराया पंजीयन, यानि रोजाना 102 युवा पंजीकृत होने रोज़गार कार्यालय पहुँचे लेकिन इनमें से रोजगार सिर्फ 8 फीसदी युवाओं को ही मिल सका और ये आँकड़े तो सिर्फ़ उनके हैं, जो रोज़गार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के लिए पहुँचे, बेरोज़गारों का असल आँकड़ा तो इससे भी कहीं ज़्यादा है, क्योंकि ऐसे भी लाखों बेरोज़गार लोग हैं, जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन ही न कराया हो।

कांग्रेस का सवाल, सबसे आगे रहने वाला  ग्वालियर आज दूसरे शहरों से पीछे क्यों?

कांग्रेस नेता ने कहा कि ग्वालियर जो कभी मप्र का नंबर एक शहर हुआ करता था आज सबसे पीछे है , भोपाल, इंदौर में मेट्रो है, लेकिन ग्वालियर में जो छोटी रेल चलती थी वो भी बंद है, पिछले 18 सालों में एक भी उद्योग नहीं लगा, इसके लिए जिम्मेदारी के सवाल पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि 18 साल से भाजपा की सरकार है तो सीधे तौर पर वो दोषी है और हमारे यहाँ से जो भाजपा में गए वो दोषी हैं।

नाम लिए बिना साधा सिंधिया पर निशाना, कांग्रेस बोली कोई नहीं बचेगा  

कांग्रेस द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भू माफिया बताने और एक भी एफआईआर अब तक नहीं कराने के सवाल पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि अब किसी के अपराध पर पर्दा नहीं डाला जायेगा , लेकिन कांग्रेस बदले की भावना से नहीं बदलाव की भावना से कार्रवाई करेगी, बचेगा कोई भी नहीं।

पीएम मोदी के ग्वालियर दौरे को लेकर कहीं बड़ी बात 

पीएम मोदी के सिंधिया स्कूल ग्वालियर दौरे को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि अच्छी बात है बच्चों से मिलने आ रहे हैं , हमारा उनसे निवेदन है कि आप युवाओं के बीच आ रहे हैं तो आप श्योपुर की बात जरूर करें जहाँ कुपोषण से बच्चे मर रहे हैं, आप आदिवासी बच्चियों प् रहो रहे दुराचार पर बात जरूर करें, प्रदेश को बेरोजगारी से निजात कैसे दिलाएंगे ये बताएं , यदि आप ऐसा नहीं करते और केवल राजनीतिक भाषण देते है तो फिर करारा जवाब मिलेगा।

कांग्रेस बोली – पीएम मोदी अब ढलता हुआ सूरज  

मप्र में मोदी के नाम पर वोट मांगने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि सच बात तो ये है कि भाजपा अब जिले जिले में मुख्यमंत्री बना रही है, थोड़े दिन वो गाँव गाँव , घर घर में मुख्यमंत्री बनाएगी, उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी 2014 में सुबह 9 बजे का चमकता हुआ सूरज थे, 2019  में दिन के 2 बजे का सूरज हुए और 2023 में शाम 5 बजे का सूरज हो गए हैं ढलते हुए, अब तो साढ़े पांच 6 बजे का हो गए हैं, जनता अब उनके नाम पर वोट नहीं देती , कर्नाटक, हिमाचल इसके उदाहरण है, मध्य प्रदेश की जनता भी बदलाव का मन बचा चुकी है और कांग्रेस की सरकार बन रही है।

[dgv_vimeo_video id=”875937135″]

[dgv_vimeo_video id=”875937593″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews