
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में बाबा यानी दादा की हैवानियत (Dada’s cruelty) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दादा ने अपनी ही पोती का अपहरण (Kidnapped) किया और उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया और हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के फेंक कर भाग गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर (Gwalior News) के हजीरा क्षेत्र में रहने वाली 9 साल की मासूम 26 जून से घर वापस नहीं लौटी, जब परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि बच्ची को उसके पिता का सगा मामा ही बहला फुसला कर ले गया था। पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बच्ची को ले जाते हुए संदिग्ध कल्लू राठौर ले फोटो वायरल किये।
ये भी पढ़ें – MP नगरीय निकाय चुनाव पर बड़ी अपडेट, निर्वाचन आयोग सचिव ने कलेक्टर्स को जारी किए निर्देश, 6 जुलाई को पहले चरण का चुनाव
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि हजीरा क्षेत्र में एक बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही एसएसपी अमित सांघी और थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि बच्ची के शव को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म भी हुआ है। आरोपी ने पत्थर से बच्ची की हत्या की है , घटना वाले दिन से ही बच्ची का दादा यानि उसके पिता का मामा गायब है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर बच्ची के पिता का रो रो कर बुरा हाल है वो समझ ही पा रहा है कि आखिर उसके सगे मामा ने ऐसा क्यों किया?
[dgv_vimeo_video id=”724812979″]
[dgv_vimeo_video id=”724813125″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

