सोशल मीडिया पर प्रदर्शन पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया

सोशल मीडिया पर प्रदर्शन पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पुलिस के लगातार एक्शन के बाद भी कुछ लोग सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों (illegal weapon) का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे ही एक युवक को पुलिस ने अवैध हथियार और जिन्दा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे वीडियो में दिखाए जा रहे हथियार के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक युवक हाथ में हथियार लिये हुए दिखाई दे रहा (Demonstration of illegal weapon on social media) था। वीडियो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंची थी, इसी बीच ग्वालियर एसपी अमित सांघी को मुखबिर से सूचना मिली कि वायरल वीडियो क्लिप बनाने वाले युवक को अवैध हथियार के साथ हरदौल गार्डन के पास देखा गया है।

ये भी पढ़ें – Dabra News : पानी की समस्या से परेशान लोग, सरकारी बोरिंग पर कब्जे के लगाए आरोप

सूचना मिलते ही एसपी ने एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया को तत्काल थाना सिरोल पुलिस की टीम बनाकर युवक की गिरफ़्तारी के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी दंडोतिया के निर्देश पर सीएसपी रत्नेश सिंह तोमर ने टीआई सिरोल गजेंद्र धाकड़ को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा।

ये भी पढ़ें – IRCTC के साथ घूमिये Royal Rajasthan, खूबसूरत सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत का आनंद लीजिये

पुलिस जब हरदौल गार्डन के पास पहुंची तो उसे मुखबिर के बताये हुलिया का एक युवक लाल रंग की अपाचे बाईक लिये खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को अपनी ओर आते देख उक्त युवक ने अपाचे बाईक के साथ भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, प्रदेश में लागू होगा “पेसा एक्ट”, पढ़ें पूरी खबर 

पकड़े गये युवक की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 315 बोर का अवैध हथियार एक देशी कट्टा मय जिंदा राउण्ड मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सिरोल थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस आरोपी से वायरल किये गये वीडियो और उसमें दिख रहे अवैध हथियारों के संबंध में  पूछताछ कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews