महिला पर भड़के दिग्विजय सिंह, गार्ड ने भी की अभद्रता, भाजपा बोली- ये है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान

Digvijaya Singh, Gwalior News

Gwalior News : कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह आज अपनी ही कार्यकर्ता पर भड़क गए,  दिग्विजय के भड़कते ही उनके सिक्यूरिटी गार्ड ने भी महिला नेत्री के साथ  अभद्रता करनी शुरू कर दी, वो उसे बाहर जाने के लिए कहने लगा इसी बीच दिग्विजय भी कहते सुनाई दिए , बाहर निकालो इसे ये महिला पागल हो गई है, ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा है -ये है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान।

दर असल राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर आये थे, वे सेन्ट्रल  परक होटल में रुके थे जहाँ वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे , इसी समय लीना शर्मा नाम की महिला उनसे मिलने के लिए आगे बढ़ी जिसे देखकर दिग्विजय भड़क गए उन्होंने उसे बाहर करने के लिए कहा।

दिग्विजय बोले – बाहर करो , ये महिला पागल हो गई है 

दिग्विजय का महिला को बाहर करने का आदेश मिलते ही उनकी सुरक्षा में तैनात सिक्यूरिटी गार्ड महिला के सामने आ गया और उसे बाहर जाने के लिए कहने लगा, इसी दौरान दिग्विजय भी कहते सुनाई दिए ..बाहर निकालो इसे ये महिला पागल हो गई है, उधर महिला लीना शर्मा खुद को कांग्रेस नेत्री बताती है और दिग्विजय सिंह को अपना आदर्श बताती है , वो खुद को राष्ट्रीय किसान मंच की संस्थापक अध्यक्ष बताती है.लीना शर्मा गुना जिले के राघोगढ़ की ही रहने वाली है जहाँ दिग्विजय सिंह रहते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”915111915″]

BJP ने कसा तंज- ये है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान 

दिग्विजय सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया जिसपर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है,  भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया X पर लिखा – यह है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान…. महिलाओं का कांग्रेस नेता करते है कितना सम्मान , यह है उसका उदाहरण, उन्होंने आगे लिखा –  कल शिवपुरी में पेटीकोट संस्कृति पर बात कर रहे थे दिग्विजय सिंह और आज ग्वालियर में राघौगढ़ रहने वाली कांग्रेस की ही महिला पदाधिकारी को “पागल औरत” कह कर संबोधित कर रहे है अपने सुरक्षाकर्मियों से कह रहे है “निकालो इसे बाहर”… इतना ही नहीं उनके सुरक्षा कर्मी , उन्हीं के सामने इस महिला पदाधिकारी को धक्के भी मार रहे है… कहाँ है लड़की हूँ लड़ सकती हूँ फ़ेम प्रियंका गांधी….?

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews