सीएम शिवराज की चेतावनी का असर, हुक्का बार पर पुलिस का छापा, तीन पकड़े

सीएम शिवराज की चेतावनी का असर, हुक्का बार पर पुलिस का छापा, तीन पकड़े

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नशाखोरी से जुड़े कारोबार पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के सख्त निर्देश के बाद प्रदेश में पुलिस सहित अन्य सम्बंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं। ग्वालियर में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने सिटी सेंटर क्षेत्र में एक कैफे पर अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार (Hookah bar raid) पर छापा मारा। पुलिस (Gwalior Police) ने यहां से हुक्के सहित उसमें प्रयोग किये जाने वाले नशे के फ्लेवर जब्त किये।  पुलिस ने यहाँ से कैफे कर्मचारी और हुक्का पि रहे दो लोगों को हिरासत में लिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 अक्टूबर से प्रदेशभर में नशामुक्ति अभियान शुरू किया है, सीएम डीजीपी से प्रतिदिन की कार्यवाही का अपडेट ले रहे हैं। सीएम के सख्त कदम के बाद पुलिस भी अलर्ट मोड पर है , ग्वालियर पुलिस ने भी शहर में सूचना तंत्र को मजबूत कर नशे के कारोबारियों पर एक्शन शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें – Ujjain: PM Modi के काफिले में शामिल है वायुसेना के ये 3 हेलीकॉप्टर, जानें खासियत

बीती रात ग्वालियर एसपी अमित सांघी (Gwalior SP Amit Sanghi) को सूचना मिली थी कि शहर के स्थित कुछ कैफे व रेस्टोरेंट द्वारा युवाओं को हुक्के के माध्यम से नशाखोरी कराई जा रही है। सूचनाओं की तस्दीक कर कार्यवाही के लिए एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया को निर्देश दिए। एडिशनल एसपी दंडोतिया ने थाना विश्वविद्यालय पुलिस की टीम को उनके थाना क्षेत्र के कैफे व रेस्टोरेंट को चैक करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आज रद्द रहेंगी 116 ट्रेन, IRCTC ने जारी की लिस्ट

निर्देश के बाद सीएसपी रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में टीआई थाना विश्वविद्यालय मनीष धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्चिंग शुरू की। टीम द्वारा उनके थाना क्षेत्र के #tag, Redstone, Rangar, Kabooz, Toniq कैफे व रेस्टोरेंट को चैक किया जा रहा था, तभी सूचना प्राप्त हुई कि पटेल नगर स्थित Borgue कैफे में कुछ युवक नशे का सेवन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना सस्ता, चांदी में बड़ी गिरावट, ताजा भाव देखकर ही खरीदें

सूचना मिलते ही पुलिस पटेल नगर की तरफ मुड़ गई। पुलिस जैसे ही Borgue कैफे के अन्दर गई तो वहां पर हुक्का सहित नशा करने वाले फ्लेवर काफी मात्रा में पाये गये। छापामार कार्यवाही के दौरान पुलिस को दो युवक भी हुक्का पीते  हुए मिले जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस द्वारा कैफे के एक कर्मचारी को भी अपनी हिरासत में ले लिया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में कैफे कर्मचारी के स्कूल/कॉलेज के युवाओं को हुक्के के माध्यम से अलग-अलग फ्लेवर का नशा कराना स्वीकार किया। पुलिस को तलाशी के दौरान कैफे से काफी मात्रा में अलग-अलग प्रकार के हुक्के व नशे की सामग्री भी मिली। पुलिस द्वारा कैफे के कर्मचारी सहित दो पीने वालों को हिरासत में लेकर थाना विश्वविद्यालय में धारा 269 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया। पुलिस कैफे को भी सील करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews