Gwalior News : अव्यवस्थाओं को लेकर भड़की ABVP, जीवाजी विश्वविद्यालय के गेट पर हंगामा, कुलपति का घेराव किया

आक्रोशित ABVP नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षा फ़ीस पूरी वसूल रहा है लेकिन छात्र छात्राओं को परीक्षा देने की सुविधा और अनुकूल माहौल नहीं दे रहा, यदि वो सुविधा नहीं दे सकता तो फ़ीस भी ना ले, छात्र नेताओं उन स्टूडेंट्स की परीक्षा फ़ीस वापस करने की मांग की जिन्होंने जमीन पर बैठकर परीक्षाएं दी हैं।
Gwalior News

Gwalior News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज परीक्षाओं में हो रही अव्यवस्था और छात्र छात्राओं की बुनियादी समस्या दूर करने की मांग को लेकर जीवाजी विश्वविद्यालय पर हंगामा किया, छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी के गेट पर नारेबाजी की फिर कुलपति का घेराव किया और फिर उनके चेंबर में जाकर उन्हें खरी खोटी सुनाई और एक ज्ञापन सौंपा।

ABVP ने किया हंगामा 

ABVP ने जीवाजी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अंचल के कॉलेजों में टाटपट्टी पर जमीन पर बैठकर ली जा रही परीक्षाओं पर कड़ा ऐतराज जताया, छात्र नेता आज इकट्ठा होकर जीवाजी विश्व विद्यालय पहुंचे, छात्रों के पहुँचने की सूचना पर सुरक्षा कर्मियों में विश्व विद्यालय का गेट बंद कर दिया जिसपर छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया ABVP की मांग थी की कुलपति नीचे आयें।

कुलपति अविनाश तिवारी को सुनाई खरी खोटी 

बाद में सभी छात्र नेताओं को कुलपति के चेंबर में बुलाया गया, यहाँ ABVP पदाधिकारियों ने कुलपति अविनाश तिवारी को खूब खरी खोटी सुनाई, उन्होंने कहा कि जीवाजी विश्व विद्यालय A++है , टाट पट्टी पर परीक्षा देते स्टूडेंट्स की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है क्या छवि जाएगी यूनिवर्सिटी की।

परीक्षा केंद्र बनाने वाली समिति पर उठाये सवाल 

छात्र नेताओं ने कहा कि जब परीक्षा केंद्र बनाने के लिए समिति बनाई गई तो क्या उसमें उन कॉलेजों में जाकर व्यवस्थाएं नहीं देखीं कि वो परीक्षा करा सकते हैं या नहीं? छात्र नेताओं ने कहा कि आप लोगों ने परीक्षा का मजाक बना दिया है, उन्होंने कहा कि छात्र बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं लेकिन विश्व विद्यालय को कोई चिंता ही नहीं है।

जमीन पर परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की फ़ीस वापस करने की मांग 

आक्रोशित ABVP नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षा फ़ीस पूरी वसूल रहा है लेकिन छात्र छात्राओं को परीक्षा देने की सुविधा और अनुकूल माहौल नहीं दे रहा, यदि वो सुविधा नहीं दे सकता तो फ़ीस भी ना ले, छात्र नेताओं उन स्टूडेंट्स की परीक्षा फ़ीस वापस करने की मांग की जिन्होंने जमीन पर बैठकर परीक्षाएं दी हैं।

कुलपति ने कार्रवाई का दिया भरोसा 

उधर कुलपति प्रोफ़ेसर अविनाश तिवारी ने छात्र नेताओं से कहा कि हमारे संज्ञान में ये मामला आया था और हमने तुरंत एक्शन लिया है, छात्र नेताओं का कहना था कि उस समिति के सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाये जिन्होने ऐसे कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया जहाँ व्यवस्था ही नहीं है, कुलपति ने भरोसा दिया कि पूरे मामले की जाँच करवाकर एक्शन लिया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”938648475″]

[dgv_vimeo_video id=”938648648″]

[dgv_vimeo_video id=”938648846″]

[dgv_vimeo_video id=”938649099″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews