Gwalior News : चकमा देकर दुष्कर्म का आरोपी पुलिस थाने से फरार

Gwalior News : चकमा देकर दुष्कर्म का आरोपी पुलिस थाने से फरार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी (Rape Accused) को शुक्रवार को औरगांबाद से पकड़कर ग्वालियर लेकर आई पुलिस (Gwalior Police) अपने ही थाने में सुरक्षित नहीं रख पाई। आरोपी आज सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और लापरवाह कर्मचारी की जानकारी जुटा रही है।

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय पुलिस थाने की हवालात में बंद दुष्कर्म का आरोपी धर्मवीर शौच के बहाने निकला और फिर वहांसे भाग गया। बताया जा रहा है कि आरोपी हथकड़ी सहित फरार हुआ है और इसमें किसी पुलिसकर्मी ने भी उसकी मदद की है।

ये भी पढ़ें – होमगार्ड जवानों को तोहफा, मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ, आदेश जारी, एरियर का भी होगा भुगतान

आपको बता दें कि सिटी सेंटर क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी पिछले दिनों अपने दोस्त के साथ फरार हो गई थी, वो उसे औरंगाबाद ले गया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। शिकायत के बाद पुलिस ने खोजबीन कर उसकी तलाश की और आरोपी को पकड़ कर लाई। लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर पुलिस थाने से ही फरार हो गया।  पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें – मप्र निकाय चुनाव 2022: बीजेपी ने घोषित की जिला चयन समिति, यहां देखें लिस्ट

[dgv_vimeo_video id=”719330425″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews