Gwalior News : भिंड के लहार में कांग्रेस का कल 9 अगस्त को जंगी धरना प्रदर्शन, सभी बड़े नेता होंगे शामिल, सरकार को दी चेतावनी

कांग्रेस नेता ने कहा -बांग्लादेश मामले पर अभी पार्टी की लाइन स्पष्ट नहीं है फिर भी मैं अवमानना करते हुए कहता हूँ कि हमारे तीनों पड़ोसी देश में फैली राजनीतिक अराजकता हम सब देख रहे हैं भारत में भी ये हो सकता है क्योंकि पाप और पापी के पास ताकत बहुत होती है लेकिन जिन्दगी बहुत कम होती है।
Congress PC

Gwalior News : प्रदेश सरकार पर अराजकता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए आंदोलन कर रही कांग्रेस कल भिंड के लहार में एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया सलाहकार के के मिश्रा ने ग्वालियर में मीडिया से बात की और प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए, कांग्रेस नेता ने बांग्लादेश से जुड़े सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दिया और एनएसयूआई की भूखा हड़ताल पर भी सरकार पर निशाना साधा।

लहार नए बस स्टैंड पर सरकार के खिलाफ कल जंगी धरना प्रदर्शन 

केके मिश्रा ने भिंड कलेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सरकार के इशारे पर हमारे धरना प्रदर्शन के लिए पहले से ली गई उस स्थान की अनुमति को निरस्त कर दिया जहाँ एक लाख लोग आ सकते थे , लेकिन कांग्रेस सरकार की इस हरकत से पीछे हटने वाली नहीं है, हमें बस स्टैंड के पास के मैदान की जगह दी गई है उसपर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन होगा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

पाप और पापी के पास ताकत बहुत होती है लेकिन जिन्दगी बहुत कम

केके मिश्रा ने कहा बांग्लादेश को लेकर सज्जन वर्मा की बयान पर उनकी प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सज्जन वर्मा जी वरिष्ठ नेता हैं उनके बयान पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता,  बांग्लादेश मामले पर अभी पार्टी की लाइन स्पष्ट नहीं है फिर भी मैं अवमानना करते हुए कहता हूँ कि हमारे तीनों पड़ोसी देश में फैली राजनीतिक अराजकता हम सब देख रहे हैं भारत में भी ये हो सकता है क्योंकि पाप और पापी के पास ताकत बहुत होती है लेकिन जिन्दगी बहुत कम होती है।

नौजवानों को मत रोंदिये, इसका हश्र अच्छा नहीं होगा

कांग्रेस नेता ने ग्वालियर में चल रही NSUI की भूख हड़ताल से जुड़े सवाल पर कहा कि भूख हड़ताल के बाद हमारे युवा साथियों को अस्पताल में भेज दिया गया लेकिन उनकी समस्या हल करने सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं आया, मैं सरकार से कहना चाहता हूँ कि नौजवानों को मत रोंदिये, इसका हश्र अच्छा नहीं होगा।

[dgv_vimeo_video id=”996093592″]

[dgv_vimeo_video id=”996093845″]

[dgv_vimeo_video id=”996093955″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews