Gwalior News : फेसबुक फ्रेंड ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर किया दुष्कर्म

Gwalior News : फेसबुक फ्रेंड ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर किया दुष्कर्म

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। रतलाम की रहने वाली एक युवती ने मुरैना के रहने वाले एक युवक के खिलाफ ग्वालियर(Gwalior News) के पड़ाव थाने में दुष्कर्म (Rape) का मामला दर्ज करवाया है। घटना उस समय की है जब दोनों पढ़ाई कर रहे थे और दोनों के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक युवती ने अपनी माँ के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ उसके दोस्त ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। शिकायत में युवती ने बताया कि कैलारस जिला मुरैना का रहने वाला एक युवक ग्वालियर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था, उस दौरान वो भी पढाई कर रही थी उनकी फेसबुक पर दोस्ती हुई फिर उनका मिलना शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें – ‘जब पत्रकार पहुंच गए सेंट्रल जेल’ जानिये क्या है वजह

कुछ समय पूर्व युवक ने युवती को ग्वालियर बुलाया और जब वो रूम पर मिलने पहुंची तो उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो युवक ने शादी का वादा किया लेकिन बार बार कहने के बाद युवक शादी से मुकर गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल भी कराया है और आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें – भिंड कलेक्टर का बड़ा एक्शन, लापरवाह सहायक शिक्षक और क्लर्क निलंबित

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews