Gwalior News : बैटरी की फैक्ट्री में आग, इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हडकंप, लाखों रुपये का नुकसान

Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर के झाँसी रोड स्थित बाराघाटा इंडस्ट्रियल एरिया में आज उस समय हडकंप मंच गया जब एक फैक्ट्री से आग की लपटें दिखाई देने लगी, लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी , मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की और करीब 15 गाड़ी पानी फेंक कर आग पर काबू पाया, इस आग से करीब 7-8 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

बंद फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग, इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हडकंप  

जानकारी के मुताबिक बारघाटा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित पुरानी बैटरी का रीयूज करने वाली फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई, फैक्ट्री किसी राजीव गुप्ता की बताई जा रही है, फैक्ट्री बंद थी, आसपास के लोगों ने तुरंत फैक्ट्री मालिक को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को भी फोन किया, एक एक कर कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

आग बुझाने में फायर ब्रिगेड अमले को करनी पड़ी मशक्कत

फैक्ट्री में चूँकि पुरानी बैटरियों का मटेरियल पड़ा था जो ज्वलनशील होता है आग तेजी से भड़क गई, बैटरी में भरने वाला लेड भी देर में ठंडा होने वाला पदार्थ होता है इसलिए फायर ब्रिगेड को लगातार पानी फेंककर आग को काबू करने में मशक्कत करनी पड़ी, नगर निगम फायर ब्रिगेड के नोडल अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने कहा कि करीब 15 गाड़ी पानी फेंककर आग को काबू किया गया , आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”927036248″]

[dgv_vimeo_video id=”927036360″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews