Gwalior News : एंटी माफिया अभियान में मुक्त कराई 12 करोड़ की शासकीय भूमि

Gwalior News : एंटी माफिया अभियान में मुक्त कराई 12 करोड़ की शासकीय भूमि

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। एंटी माफिया अभियान (Anti Mafia Campaign) में शासकीय भूमि को कब्जे से मुक्त कराने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 1 करोड़ 65 लाख रुपये की शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराने के बाद ग्वालियर जिला प्रशासन ने आज एक बार फिर गिरवाई क्षेत्र से ही 12 करोड़ की सरकारी भूमि भू माफिया के कब्जे से मुक्त कराई (Encroachment removed from government land) है।

एंटी माफिया अभियान के तहत जिले में की जा रही लगातार कार्रवाई के क्रम में आज शुक्रवार को ग्वालियर जिला प्रशासन की टीम ने गिरवाई क्षेत्र में 12 करोड़ रुपये  की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Gwalior Collector Kaushlendra Vikram Singh) के निर्देश पर एडीएम इच्छित गढ़पाले एवं एसडीएम अनिल बनवारिया ने प्रशानिक अमले के साथ ये कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें – शुरू होने जा रही है चार धाम यात्रा, IRCTC का ये टूर पैकेज है शानदार ऑप्शन

गिरवाई क्षेत्र के सर्वे क्रमांक 1591 रकबा 0.209 हैक्टेयर पर आजाद खाँ पुत्र सिद्धिकी खाँ निवासी गिरवाई ने बाउण्ड्रीवॉल, मुर्गी फार्म, दो दुकानें बनाकर अतिक्रमण कर रखा था जिसे आज शुक्रवार 22 अप्रैल की शाम को प्रशासन की टीम ने गिरा दिया और शासकीय भूमि को मुक्त कराया।

ये भी पढ़ें – जब 5 रुपए 71 पैसे के लिए कोर्ट पहुंचा मामला, कोर्ट ने कहा 30 दिन में वापस करें

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews