
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior News) के प्रमुख व्यापारिक केंद्र महाराज बाड़ा परिसर में स्थित सराफा बाजार की एक ज्वेलरी शॉप (Jewelery shop) का कर्मचारी लाखों रुपये का सोना (Gold Worth Ruppies 25 lakh लेकर फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस (Gwalior Police) ने शॉप मालिक की शिकायत पर चोरी का माला दर्ज किया है। गहनों की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेपी ज्वेलर्स के संचालक अमित गर्ग ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने अपने कर्मचारी शुभम शर्मा को 490 ग्राम सोने के गहने हॉलमार्क कराने के लिए दिए थे लेकिन वो इसे लेकर गायब हो गया। व्यापारी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराये हैं जिसमें नौकर शुभम गहने का बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है। चोरी गए सोने की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें – चुनावों से पहले भाजपा को झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
सराफा व्यापारी अमित गर्ग ने पुलिस को बताया कि शुभम सोने 8 चैन, 8 मंगलसूत्र, 30 लेडीज अंगूठी, 11 जेंट्स अंगूठी, 5 जोड़ी कान के झाले और 21 जोड़ी बालियां लेकर फरार हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”628950066″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

