Gwalior News : पत्नी और प्रेमी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, डबल मर्डर से फैली सनसनी

Gwalior News : पत्नी और प्रेमी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या, डबल मर्डर से फैली सनसनी

Gwalior News : ग्वालियर जिले के गिजौर्रा थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को अपने साथियों के साथ मिलकर मार दिया, आरोपियों ने गोली मारी फिर कुल्हाड़ी से दोनों के गले पर वार किया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, सूचना मिलते ही एसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और शव को जाँच के बाद पीएम के लिए भेज दिया, आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसके अन्य साथी फरार हैं।

डबल मर्डर से गांव में फैली सनसनी 

ग्वालियर जिले के डबरा ब्लाक के गिजौर्रा थाने के सेमरी गांव में आज सुबह डबल मर्डर से क्षेत्र में दहशत हो गई, कुछ लोगों ने मिलकर एक महिला और एक पुरुष को गोली मार दी फिर उनके गले और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी, सूचना पर थाना प्रभारी फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

पति ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या की 

ग्वालियर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, दोनों शवों की जाँच की गई, मृतका की पहचान महादेवी के रूप में और मृतक की पहचान धर्मेन्द्र सिंह के रूप में हुई, शुरूआती जाँच में सामने आया कि दोनों प्रेमी प्रेमिका थे जो बात महिला के पति मुरारी को खटकती थी इसलिए उसने अपने भाई रामेश्वर और अन्य परिजनों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी।

मृतक के भाई ने पति के बड़े भाई को बताया मास्टर माइंड 

मृतक धर्मेन्द्र सिंह के भाई रघुवीर सिंह ने हत्या का मुख्य आरोपी मुरारी के बड़े भाई रामेश्वर को बताया है, उनका कहना है कि मुरारी तो सीधा है उसने कुछ नहीं किया ये सब रामेश्वर ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर किया है, उसने कहा कि रामेश्वर ने ही मेरे भाई को राजीनामा करने के लिए बुलाया था, उस पर 307 का पुराना मुकदमा है, रामेश्वर ने ही महादेवी को भी बुलाया था क्योंकि धर्मेद्र और महादेवी के सम्बन्ध पुराने है धर्मेन्द्र महादेवी की बात मानता था, लेकिन इन लोगों ने घेरकर पहले गोली मरी फिर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

आरोपी पति गिरफ्तार,  शेष की तलाश जारी 

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एसपी राजेश सिंह चंदेल भी घटना स्थल पर पहुंचे उन्होंने कहा कि दो शव मिले है हत्या को लेकर कई तरह  की बातें सामने आई है, हर बिंदु पर जांच की जाएगी, अभी हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी प्रति को गिरफ्तार कर लिया है शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”851287474″]

[dgv_vimeo_video id=”851288388″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews