Gwalior News : डीजल चोरी के आरोपी 3 आउट सोर्स और 3 विनियमित कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, डिपो प्रभारी को नोटिस

Gwalior News : डीजल चोरी के आरोपी 3 आउट सोर्स और 3 विनियमित कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, डिपो प्रभारी को नोटिस

Gwalior News : ग्वालियर नगर निगम प्रशासन ने डीजल चोरी की घटना पर कड़ा एक्शन लेते हुए 6 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किये है और डिपो प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नगर निगम कमिश्नर ने पूरी घटना की जाँच कर विस्तृत रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

डीजल चोरी के वायरल वीडियो के आधार पर ट्रैक्टर चालक की सेवाएं समाप्त 

पिछले दिनों नगर निगम के डिपो से डीजल चोरी होने के वीडियो वायरल हुआ था जिसपर नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह द्वारा उक्त सभी कर्मचारियेां के खिलाफ कडी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जाँच के बाद नगर निगम के दक्षिण डिपो में एक ट्रैक्टर से डीजल चोरी करते हुए जो वीडिया वायरल हुआ था, उस ट्रैक्टर के चालक  धर्मेन्द्र राजपूत (आउटसोर्स कर्मचारी)  की सेवायें तत्काल वापस की जाकर पुनः आउटसोर्स पर न रखने के लिए प्रतिबंधित किया है।

इन कर्मचारियों पर भी गिरी गाज, डिपो प्रभारी को नोटिस 

इसके साथ ही दक्षिण डिपो परिसर में डीजल चोरी होने की घटना को लेकर डिपो प्रभारी  विष्णु पाल को लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही पूर्व डिपो में भी कर्मचारियों की निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जिसको संज्ञान में लेकर सिकंदर खान वाहन चालक (विनियमित), राजू पुत्र बाबू लाल (विनियमित), रंजीत घारोन (विनियमित) की सेवा समाप्ति की कार्यवाही संस्तित की जा रही है और आकाश यादव (आउटसोर्स) एवं राहुल पाल (आउटसोर्स)  की सेवायें ऐजेंसी को वापस करते हुए पुनः आउटसोर्स पर न लेने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

कमिश्नर ने इस अधिकारी को सौंपी जाँच की जिम्मेदारी 

घटना की जांच एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृति न हो उसके लिए विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए मुख्य स्वच्छता अधिकारी दक्षिण अनुज शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews