Gwalior News : यूथ कांग्रेस और NSUI का जीवाजी विश्वविद्यालय पर जंगी प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी, गिरफ्तार के जेल भेजे

नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन हठधर्मिता कर रहा है, उसे छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है, लेकिन हम छात्रों के साथ हैं , भाजपा सरकार हम पर कितनी भी लाठियां बरसाए आपनी की बौछार कराये हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, छात्रों को न्याय दिलाकर ही रहेंगे।   
Youth Congress and NSUI protest

Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित जीवाजी यूनिवर्सिटी पर आज यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया, कांग्रेस नेता जीवाजी विश्व विद्यालय मैनेजमेंट प् रारोप लगा रहे थे, नेताओं का कहना है कि हम सीटें बढ़ाने की मांग का रहे है जो वाइस चांसलर के हाथ में है लेकिन उन्हें छात्रों की फ़िक्र ही नहीं है, छात्रों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर जमकर हंगामा किया ,बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया और जेल भेज दिया।

यूथ कांग्रेस और NSUI ने इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन 

जीवाजी यूनिवर्सिटी से संबद्धता पाने वाले B.Ed कॉलेजों में हुए फर्जीवाड़े और BBA, B.COM सहित अन्य संकायों में छात्रों के लिए सीटें बढ़ाये जाने की मांग सहित, अन्य मुद्दों को लेकर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह और NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में आज जीवाजी यूनिवर्सिटी पर जंगी प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों से पुलिस की झूमाझटकी, गिरफ्तार कर जेल भेजा 

प्रदर्शनकारियों ने कुलगुरु प्रोफेसर अविनाश तिवारी पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाते हुए यूनिवर्सिटी में धारा 52 लगाने की मांग की, प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात था और बैरिकेड लगाये गए थे जिसे पार करने और जबरदस्ती अन्दर घुसने के दौरान पुलिस से झूमा झटकी भी हुई और फिर प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, पुलिस ने NSUI के प्रदेश अध्यक्ष और युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

नेता बोले, कितनी भी लाठियां सरकार चलवा दे हम नहीं डरेंगे 

नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन हठधर्मिता कर रहा है, उसे छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है, लेकिन हम छात्रों के साथ हैं , भाजपा सरकार हम पर कितनी भी लाठियां बरसाए आपनी की बौछार कराये हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, छात्रों को न्याय दिलाकर ही रहेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”993396461″]

[dgv_vimeo_video id=”993396739″]

[dgv_vimeo_video id=”993397064″]

[dgv_vimeo_video id=”993397259″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews