लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, दो तस्कर पकड़े, 10 अवैध हथियार और जिंदा राउंड जब्त

Gwalior News

Gwalior News : लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ग्वालियर पुलिस भी एक्टिव मोड में है पुलिस का मुखबिर तंत्र अवैध कारोबारियों, तस्करों पर निगाहें जमाये हुए है, इसी क्रम में आज जिले के दो थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीम ने दो ऐसे बदमाशों की पकड़ने में सफलता हासिल की है जो लंबे समय से अपराध से जुड़े हैं इनमें से हिस्ट्री शीटर है उसपर 23 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं, पुलिस ने इनके कब्जे से 1 अधिया, 9 देशी कट्टे और 8 जिन्दा राउंड जब्त किये हैं।

भिंड से अवैध हथियार लेकर ग्वालियर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार  

ग्वालियर पुलिस ने इन दिनों चैकिंग पॉइंट्स पर पूरी सतर्कता बरत रही है खासकर  ऐसे चैकिंग पॉइंट्स जहाँ दो जिलों की सीमा मिलती हों वहां पुलिस पैनी नजर रखे हुए है, ग्वालियर पुलिस को आज इसी बात का फायदा मिला और उसने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस को इनके कब्जे से अवैध हथियार और जिन्दा राउंड मिले हैं, जिसे ये भिंड से लाना बता रहे हैं।

बिजौली पुलिस को मोटरसाइकिल पर दिखे दो बदमाश

एडिशनल एसपी शियाज के एम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बिजौली थाना प्रभारी प्रशिक्षु आइपीएस अनु बेनीवाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार दो लड़के भिंड की ओर से पिट्ठू बैग में अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और थाना क्षेत्र के सभी चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस बल को सर्तक कर गहराई से चैकिंग की गई।

पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्री शीटर, 5 अवैध हथियार 3 जिन्दा राउंड मिले 

चैकिंग के दौरान सुपावली तिराहे के पास पुलिस टीम को बिना नंबर की मोटर साइकिल पर आता एक व्यक्ति दिखा जो नीले रंग का पिट्ठू बैग टाँगे हुए था। पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर तलाशी ली तो पिट्ठू बैग से एक अधिया व चार अवैध कट्टे मय तीन ज़िंदा कारतूस मिले, इसी दौरान उसके पीछे दूसरी मोटर साइकिल पर आ रहा युवक पुलिस को देखकर हस्तिनापुर की तरफ लौट गया।

दूसरे बदमाश को हस्तिनापुर पुलिस ने पकड़ा, हथियार बरामद 

युवक के भागते ही आईपीएस अनु बेनीवाल ने हस्तिनापुर थाना प्रभारी राजकुमार राजावत को इसकी सूचना दी , हस्तिनापुर की टीम ने  ग्वालियर-भिंड ज़िला की सीमा पर जखारा चेक पोस्ट पर चैकिग्न लगाई थे तभी वहाँ बिजौली क्षेत्र से भागकर आए स्प्लेण्डर मोटर साइकिल वाले को पकड़ा और उसके कब्जे से 5 अवैध कट्टे व मय पाँच ज़िंदा कारतूस के जब्त किए।

हिस्ट्री शीटर पर 23 अपराध दर्ज, दूसरा भी शाति

एडिशनल एसपी ने बताया कि दोनों बदमाश बिजौली क्षेत्र के रहने वाले हैं, बिजौली पुलिस द्वारा पकड़ा गया बदमाश दीपक उर्फ़ दीपू जाटव है वो बिजौली का हिस्ट्री शीटर है उसपर अलग अलग थानों में 23 अपराध दर्ज हैं, जिसमें लूट डकैती जैसे संगीन अपराध भी शामिल हैं, दूसरा बदमाश गौरीशंकर जाटव भी शातिर बदमाश है उसपर भी चोरी, नकबजनी के कई अपराध हैं । उन्होंने कहा कि बदमाशों को न्यायालय में पेश कर पीआर लेंगे, उम्मीद है कि बदमाशों से पूछताछ पर दर्जनों चोरी की वारदातों का खुलासा होगा। बदमाशों के पास से मिली मोटर साइकिल चोरी की है, जिनसे संबंध में पुलिस थानों से जानकारी ली जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”925430922″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews