Gwalior News: पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पर छापा, माल जब्त

GWALIOR

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) की पुरानी छावनी थाना पुलिस (Gwalior Police) ने अवैध शराब बनाने वाली एक फैक्ट्री को पकड़ा है। पुलिस को अवैध शराब फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में तैयार शराब , होलो ग्राम, पैकिंग मटेरियल, मशीन सहित शराब बनाने में प्रयोग होने वाली ओपी भी मिली है। पुलिस फैक्ट्री संचालक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े.. पूर्व अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन, कांग्रेस विधायक के शामिल होने की भी अटकलें तेज

सीएसपी (Gwalior CSP) महाराजपुरा रवि भदौरिया ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ (MP Breaking News) को बताया कि पुरानी छावनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टोन पार्क के पास एक मकान में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही है। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस ने यहाँ छापा मार कार्रवाई की। पुलिस को यहाँ से ओपी से तैयार करीब 25 पेटी देशी शराब मिली और कई केनों में भरी ओपी मिली जिससे और शराब बनाने की तैयारी थी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में जारी रहेगा मूसलाधार का दौर, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पुलिस ने यहाँ से रैपर, होलो ग्राम, पैकिंग मशीन भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त किये गए सभी सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये के करीब है। ये अवैध शराब फैक्ट्री थाना बहोड़ापुर निवासी शिवम अग्रवाल की बताई गई है। पुलिस शिवम अग्रवाल की तलाश कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews