
Gwalior News : ग्वालियर जिले के बेहट देहात थाना क्षेत्र में रेत से भरे हाईवा वाहनों के टायरों में गोली मारकर ड्राइवर को लूटने वाली गैंग के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार और कैश बरामद किया है, पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
ग्वालियर जिले के देहात थाना क्षेत्र रेत से भरे डंपरों को लूटने की तीन घटनाएँ पिछले दिनों सामने आई, बदमाशों ने डंपर/हाईवा के टायर में गोली मारी और फिर ड्राइवर को गन पॉइंट पर लेकर उससे कैश, मोबाइल आदि लूटकर फरार हो गए, बीती 18 फरवरी को भी एक घटना हुई जिसमें बदमाशों ने सिंध नदी की तरफ रेत भरने जा रहे हाईवा के ड्राइवर को लूटा गया।
गोली मारकर टायर फोड़े, ड्राइवर से 50 हजार रुपये लूटकर फरार
18 फरवरी को तीन बदमाशों ने जंगल के रास्ते ट्रक को आता देख गायों को सड़क पर खड़ा कर दिया, टायर में गोली मारी जिससे गाड़ी रुक गई, हाथों में बंदूक़ लिए बदमाशों ने ड्राइवर को थप्पड़ मारा और उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिये। उसके बाद बदमाश गाड़ी का काँच तोड़कर धमकी देते हुए मोटरसाइकिल से भाग गये।
गैंग का सरगना गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और थाने में अपराध पंजीबद्ध कर बदमाशों की तलाश की लिए टीम को जंगल में सर्चिंग के निर्देश दिए, पुलिस की सर्चिंग के दौरान तीन थानों बेहट, हस्तिनापुर और उटीला की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी हरेंद्र गुर्जर को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर की एक लाइसेंसी बंदूक़ व फ़रियादी का मोबाइल टूटी हुई हालत में तथा 6500 रुपये नगदी तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसायकिल को जब्त कर लिए किया। पकड़े गये आरोपी से उसके अन्य साथियों व लूटी गई शेष रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

SDOP संतोष कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी से जब्त की गई रायफल का लायसेंस उसके पिताजी के नाम पर है। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड है तथा फरार आरोपियों नानू उर्फ़ नारायण गुर्जर और रामस्वरूप गुर्जर के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा ईनाम घोषित किया जा रहा है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”915471831″]
[dgv_vimeo_video id=”915471989″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

