Gwalior News : फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने वाले बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस, बोली- इस तरह की गुंडागर्दी अब शहर में नहीं चलेगी, इनके दिन पूरे हुए

लालू को कल रात ही गिरफ्तार किया है, ये घास मंडी ग्वालियर का रहने वाला है, गिरफ़्तारी के बाद आज इसे घटना स्थल पर लेकर आये हैं और इससे पूछताछ कर रहे हैं कि उसने कैसे घटना को अंजाम दिया है । 
procession of miscreant Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकालकर उसकी हेकड़ी निकाल दी, सीएसपी ने कहा कि ये शातिर बदमाश है लेकिन अब ऐसे लोगों की गुंडागर्दी शहर में नहीं चलेगी, अब ऐसे लोगों के दिन पूरे हो गए हैं, उन्होंने कहा कि हम घटना स्थल पर मरीज को लेकर आये हैं कोई जुलूस नहीं निकाला है।

3 मई को फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार 

सीएसपी राजीव जंगले ने बताया कि बदमाश लालू यादव ने अपने साथियों के साथ दिन दहाड़े तीन मई को सौरभ तोमर के घर पर उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी, उनकी इस हरकत से सौरभ तोमर और मोहल्ले के लिए दहशत में आ गए थे, पुलिस ने घटना की शिकायत दर्ज की और बदमाशों की गिरफ़्तारी के प्रयास शुरू किये।

बदमाश का निकाला जुलूस, हाथ जोड़े, कान पकड़े दिखा आरोपी  

उन्होंने बताया कि हम इसमें सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लालू को कल रात ही गिरफ्तार किया है, ये घास मंडी ग्वालियर का रहने वाला है, गिरफ़्तारी के बाद आज इसे घटना स्थल पर लेकर आये हैं और इससे पूछताछ कर रहे हैं कि उसने कैसे घटना को अंजाम दिया है, सीएसपी ने बदमाश का  जुलूस निकालने वाली बात से साफ़ इंकार कर दिया सीएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब शहर में बदमाशों की गुंडागर्दी नहीं चलेगी, ये समझ लें कि इनके दिन अब पूरे हो गए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews