
Holi 2024 : ग्वालियर में भाजपा नेताओं के घर होली की धूम है, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने निजी निवास पर क्षेत्रीय लोगों और समर्थकों के साथ होली का आनंद लिया, उनके निवास के बाहर फाग गीतों का आयोजन किया गया जिसपर वे भी अपने समर्थकों के साथ जमकर झूमे, उधर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के निवास पर भी सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है ।
फाग गीतों पर समर्थकों के साथ झूमें ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांच मिल हजीरा स्थित अपने निजी निवास पर होली का कार्यक्रम आयोजित किया, सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक और शुभचिंतक कार्यक्रम में शामिल हुए, यहाँ हर साल की तरह इस साल भी फाग गीतों का, होली गीतों का आयोजन किया गया जिसपर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने समर्थकों के साथ जमकर झूमे ।
[dgv_vimeo_video id=”927075161″]
ऊर्जा मंत्री बोले- कमल खिलेगा, 400 पार का आंकड़ा भी पर होगा
ऊर्जा मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल सारी बुराई होली में दहन हो गई , ये गुलाल हम सबकी जिन्दगी में ऐसा ही भरा रहे ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ , उनके निवास पर उमड़ी भीड़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये जनता का प्रेम है उनका आशीर्वाद है, उन्होंने कहा कि इस बार फिर कमल खिल रहा है और आंकड़ा 400 पार है।
[dgv_vimeo_video id=”927077213″]
पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के निजी निवास पर भी आज सुबह से लोगों का ताँता लगा हुआ है, लोग उन्हें होली की शुभकामनायें देने पहुंच रहे हैं, कुछ बुजुर्ग पवैया जी का यशगान करते भी इस दौरान करते दिखाई दिये जिनका स्वागत पूर्व मंत्री पवैया ने मुस्कुराकर किया उन्हें गुलाल लगाया और शुभकामनायें दी।
[dgv_vimeo_video id=”927082431″]
हम केसरिया गुलाल लगा रहे हैं और मोदी जी की राम राम बोल रहे हैं : पवैया
मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि होली हमारी सनातनी परंपरा का वो त्यौहार है जिसमें छोटा बड़ा, गरीब अमीर, मजदूर का भेदभाव भूलकर सभी एक धरातल पर खड़े हो जाते हैं, उल्लास में डूब जाते हैं, मुझे इस बात की ख़ुशी है कि हजारों लोग यहाँ पहुंच रहे हैं और शुभकामनायें दे रहे हैं, हम केसरिया गुलाल लगा रहे हैं और मोदी जी की राम राम बोल रहे हैं ।
[dgv_vimeo_video id=”927079888″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

