गृह मंत्री का दावा, Gwalior में पूरी तरह स्थिति सामान्य, उपद्रवकारियों पर चार FIR

गृह मंत्री का दावा, Gwalior में पूरी तरह स्थिति सामान्य, उपद्रवकारियों पर चार FIR

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर (Gwalior) में स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने का दावा किया है। वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रम की स्थिति फैलने की वजह से ग्वालियर में उपद्रव हुआ। इस मामले में पुलिस ने चार अलग-अलग FIR दर्ज कर ली है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (HM Dr Narottam Mishra) पत्रकारों से रूबरू हुए और उन्होंने अग्निपथ योजना को सेना के स्वरूप में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाला बताया। उन्होंने इस योजना के बारे में कमल नाथ के ट्वीट पर भी आपत्ति की। नरोत्तम ने कहा कि इस पूरे मामले में भ्रम की स्थिति बनी क्योंकि भिंड और मुरैना से बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग पढ़ने के लिए ग्वालियर (Gwalior News) आते हैं और वे अचानक इकट्ठे हो गए और उन्होंने उपद्रव कर दिया। लेकिन फिलहाल पूरी तरह स्थिति सामान्य है और पुलिस प्रशासन स्थिति पर नियंत्रण रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें – “ग्वालियर में जनजीवन पूरी तरह सामान्य, अफवाहो पर न दें ध्यान”- कलेक्टर

गृह मंत्री ने कहा कि इन उपद्रवियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में चार एफआईआर दर्ज की गई है और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। नरोत्तम ने यह भी कहा कि फिलहाल ग्वालियर मे निजी संपत्ति के नुकसान की कोई खबर अभी तक नहीं आई है और यदि ऐसी कोई स्थिति बनती है तो उन लोगों को मुआवजे आदि पर भी विचार किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”721054713″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews