BJP के कांग्रेस मुक्त बूथ अभियान पर जीतू पटवारी का पलटवार, बोले- अहंकार तो रावण का भी नहीं बचा था

Gwalior News , Jitu Patwari

Gwalior News, : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा (BJP) पर बड़ा हमला किया है, उन्होंने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए अमित शाह के कांग्रेस मुक्त बूथ संकल्प पर पलटवार करते हुए कहा कि अहंकार तो रावण का भी नहीं बचा था जबकि वो तो सबसे ज्यादा ताकतवर था, शिवभक्त था।

जीतू पटवारी ने न्याय यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा  

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियां अंतिम चरणों में है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से लेकर एक एक कार्यकर्ता बहुत उत्साहित है, यात्रा 2 मार्च को मुरैना के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और 6 मार्च को रतलाम के सैलाना से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी,  कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज ग्वालियर और मुरैना में तैयारियों का जायजा लिया।   

राहुल गांधी की तारीफ को , बोले- ऐतिहासिक स्वागत होगा यात्रा का  

मुरैना से लौटकर उन्होंने ग्वालियर में मीडिया से बात करते राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि  पिछले 10 साल से राहुल गांधी इस देश के शोषितों, वंचितों, पीड़ितों की आवाज बने हुए हैंवो ना ईडी से डरे हैं ना भाजपा की किसी एजेंसी से डरे हैं वे सभी वर्गों की आवाज उठाते हैं और न्याय की वही आवाज उठाने वे फिर आ रहे हैं मुझे विश्वास है कि उनकी यात्रा का स्वागत का इतिहास बनेगा।   

भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया 

जीतू पटवारी ने कहा कि वोट की कीमत घट रही है, रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मोदी सरकार रोज लोकतंत्र की हत्या कर रही है, इन्होने जनप्रतिनिधियों की मंडी लगा दी है फिर भी राहुल गांधी द्रढ़ता से खड़े हैं, पूरा देश उनकी तरफ एक उम्मीद लगाकर देख रहा है वे 2 मार्च से 6 मार्च तक मध्य प्रदेश में रहेंगे और जनता की बात करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह पर कसा तंज, कहा – अहंकार तो रावण का भी नहीं बचा 

दो दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ग्वालियर में पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुक्त बूथ का संकल्प दिलाये जाने के सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि अहंकार तो रावण का भी नहीं बचा, उस समय हर घर सोने का था, पूरी लंका सोने की थी, रावण खुद बहुत ताकतवर था, अमर था शिवभक्त था फिर भी उसका अंत हुआ उसकी लंका का अंत हुआ।

जीतू ने आगे कहा कि अमित शाह मोदी जी की किसानों को एमएसपी की गारंटी , गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये, धान का 3100 , गैस सिलेंडर 450/ – रुपये, बहनों को 3000 रुपये दें की बात क्यों नहीं करते,  मोदी जी रोजगार की गारंटी, काला धान वापस लाने, हर युवा को 15 लाख देने की गारंटी की बात क्यों नहीं करते? क्योंकि ये जुमलोंबाजों की सरकार है पर्ची वाली सरकार है।

[dgv_vimeo_video id=”917109361″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews