
Lok Sabha Election 2024 : ग्वालियर लोकसभा सीट पर सुबह से ही मतदान को लेकर बहुत उत्साह है, कई मतदान केंद्र तो ऐसे हैं जहाँ लोग कत्दन शुरू होने के समय से बहुत पहले जाकर लाइन लगाकर बैठ गए, 11 बजे तक यहाँ 28 प्रतिशत से अधिक मतदान का आंकड़ा निर्वाचन आयोग ने जारी किया है, माहौल को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक बोले ग्वालिरो की जनता अपने शिक्षित बेटे को सांसद भेजेगी
ग्वालियर से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने मतदान किया, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये परिवर्तन की लहर है और ये लहर आपको ग्वालियर सहित पूरे देश में दिखेगी, मुझे लगता है कि तीन दशकों से ग्वालियर का विकास रुका हुआ है वो हटने का समय आ गया है, इस बार ग्वालियर लोकसभा के मतदाता अपने शिक्षित बेटे को संसद में भेजेंगे, 2023 का विधानसभा चुनाव हारने के सवाल पर प्रवीण पाठक ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर लूटा गया, कैसे हराया गया? एससी,एसटी अल्पसंख्यकों के वोट नहीं डालने दिए गए सबको पता है, लेकिन इसबार परिणाम हमारे पक्ष में आएगा, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के सवाल पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाना प्रशासन की जिम्मेदारी है लेकिन ये हमारी भी जिम्मेदारी है और हम लोग इस पर निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”943552756″]
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का दावा, पूरा प्रदेश भाजपामय, जीत हमारी होगी
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने तानसेन रोड स्थित शासकीय बालक विद्यालय में मतदान किया उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान का मुझे सौभाग्य मिला है, देश को तीसरी आर्थिक शक्ति बनाना है मोदी जी के नेतृत्व भारत को विश्वगुरु बनते देखना हैं और तीसरी बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है इसलिए मतदान किया है, माहौल और लहर के सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस समय पूरा देश भाजपामय है, ग्वालियर चंबल ही नहीं हम मप्र की सभी 29 सीटें जीतेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”943552590″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

