Gwalior में चला मामा का बुलडोजर, दुष्कर्मी का अवैध मकान ध्वस्त

Gwalior में चला मामा का बुलडोजर, दुष्कर्मी का अवैध मकान ध्वस्त

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। दुष्कर्मी (Rapist), गुंडे, बदमाश, माफिया इस समय बुलडोजर मामा (Bulldozer Mama) यानि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निशाने पर हैं। बच्चियों पर बुरी नजर डालने वाले के खिलाफ अब तत्काल एक्शन लिया जा रहा है।  प्रदेश में इस तरह की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। आज ग्वालियर (Gwalior News)  में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई।

ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) की टीम ने पुलिस (Gwalior Police) बल की मौजूदगी में बहोड़ापुर में रामा जी का पुरा सुभाष नगर में बने दुष्कर्मी चतुर्भुज राठौर के अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया।  एसडीएम सिटी प्रदीप तोमर के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान घर और मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया, महिलाओं ने हंगामा करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों को मोदी सरकार बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढाया, सैलरी में 2 लाख तक होगा फायदा

महिलाओं ने प्रशासन के सामने हाथ जोड़े , गिड़गिड़ाए लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और उन्हें समझाइश देकर शांत करा दिया और मकान ध्वस्त कर दिया। एसडीएम प्रदीप तोमर ने बताया कि चतुर्भुज राठौर पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है उसका बहोड़ापुर स्थित मकान बिना अनुमति के नोटरी पर बना था जिसे गिरा दिया गया है।

ये भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला! गेट पर पोता रंग, “आप” ने बताई हत्या की साजिश

आपको बता दें कि 25 मार्च को राठौर पतंग भंडार के नाम से माधोगंज थाना क्षेत्र के रॉक्सी पल के पास प्रसिद्द दुकान चलाने वाले चतुर्भुज राठौर ने घर से मोमोज लेने निकली 11 साल की मासूम को चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया और गोदाम में ले जाकर उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  बच्ची और उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने चतुर्भुज राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – PNB अप्रैल में बदल रहा पेमेंट से जुड़ा अपना ये नियम, यहाँ पढ़ें पूरी खबर

[dgv_vimeo_video id=”693951474″]

[dgv_vimeo_video id=”693952137″]

[dgv_vimeo_video id=”693947010″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews