Gwalior News : गायब युवक का शव मिला, परिजनों का हंगामा, हत्या के लगाए आरोप

Gwalior News : गायब युवक का शव मिला, परिजनों का हंगामा, हत्या के लगाए आरोप

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के व्यस्ततम चौराहे फूलबाग चौराहे के पास सड़क किनारे एक युवक का शव (Deadbody) मिलने से सनसनी मच गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जाँच की तो युवक बहोड़ापुर थाना क्षेत्र निवासी सोमेश कौरव निकला।  परिजनों के मुताबिक सोमेश से उनका कल दोपहर के बाद से संपर्क नहीं हुआ। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या (Murder) के आरोप लगाए हैं।

ग्वालियर (Gwalior Police) के पड़ाव थाना क्षेत्र में गुरुवार को फूलबाग चौराहे के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना के बाद पुलिस ने पड़ताल कर मृतक सोमेश कौरव के परिजनों को बुलाया और शव को पीएम पहुंचाया। सीएसपी नागेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक 35 साल का युवक था वो बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शील नगर में रहता था।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : दिवाली पर खपाने के लिए आई 1 लाख से ज्यादा कीमत की अवैध शराब जब्त

पुलिस ने बताया कि परिजनों ने कुछ लोगों के साथ भिंड जिले के मानपुरा गांव में पुराने विवाद की बातें बताई हैं, और एंडोरी थाने में प्रकरण दर्ज होने की बात कही है, पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

ये भी पढ़ें – दीपावली में आतिशबाजी को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सख्त आदेश !

उधर मृतक के चाचा ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या के नामजद आरोप लगाए हैं।  मृतक के चाचा ने बताया कि दो दिन पहले वो सोमेश के साथ भिंड में अपने गांव मानपुरा गए थे वहां उन्हें कुछ लोगों ने घेर लिया और मारपीट की।  मैं सोमेश के साथ ग्वालियर आ गया. सोमेश का कल दोपहर के बाद से कोई संपर्क नहीं पा रहा था।  चचा रामाधार ने आरोप लगाए कि गांव के लोगों ने ही  उसकी हत्या की है।

[dgv_vimeo_video id=”639898854″]

[dgv_vimeo_video id=”639899030″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews