Mission Cheetah : भारत पहुंचने वाले चीतों की तस्वीर जारी, कूनो नेशनल पार्क में अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी छोड़ेंगे

Mission Cheetah : भारत पहुंचने वाले चीतों की तस्वीर जारी, कूनो नेशनल पार्क में अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी छोड़ेंगे

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भारत में एक बार फिर चीतों (Cheetah) का बसाने का प्रयास 70 साल बाद पूरा होने जा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिवस के मौके पर 17 सितम्बर (Prime Minister Narendra Modi Birthday 17 September) को नामीबिया से आ रहे 8 चीतों को मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park MP) में छोड़ेंगे।  कार्यक्रम की तैयारियां पूरी होगई हैं उनको अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच कूनो आने वाले 8 चीतों की तस्वीर जारी हुई है , इनमें पांच मादा तीन नर चीते हैं , जिन्हें विशेष विमान लेकर भारत आएगा।

चीतों का इन्तजार अब ख़त्म होने वाला है। वन्य जीवों में सबसे तेज रफ़्तार वाला चीता अब मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क की शान बनेगा। यहाँ इसकी बसाहट की पूरी तैयारी कर ली गई है। विशेष केज बनाये गए, चिकित्सक दल से लेकर खान पान, वातावरण सबकी जानकारी रखने वाले श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park Sheopur) में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त पुलिस ने महिला अधिकारी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

चीतों की तस्वीरें जारी

इस बीच भारत आ रहे आठ चीतों (Eight cheetahs coming to India from Namibia) की तस्वीरें आज गुरुवार को जारी हुई ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नामीबियन चीते कैप्शन के साथ इन तस्वीरों का साझा किया गया है तस्वीरों में पांच मादा चीते हैं जिनकी उम्र दो साल से पांच साल के बीच है वहीँ तीन नर चीते हैं जिनकी उम्र साढ़े चार साल से साढ़े पांच साल के बीच है। जानकारी के अनुसार चीता परियोजना में शामिल प्रमुख एजेंसियों में से एक एजेंसी चीता संरक्षण कोष ने ते तस्वीरें साझा की हैं।

ये भी पढ़ें – MP Weather : 25 जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने/गिरने का येलो अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

इस कार्गो विमान से आएंगे चीते

सोशल मीडिया पर चीते की तस्वीर वाले एक कार्गो विमान की तस्वीर भी शेयर की गई है। बताया जा रहा है कि इसी कार्गो विमान से कल 16 सितम्बर को नामीबिया से चीते टेकऑफ करेंगे और ये जयपुर लैंड करेंगे फिर वहां से चॉपर के जरिये कूनो नेशनल पार्क लाये जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews