पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए ये क्या कह गए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पढ़ें पूरी खबर

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए ये क्या कह गए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पढ़ें पूरी खबर

Energy Minister Tomar retaliated on Digvijay Singh’s statement : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा बजरंग दल को गुंडों की जमात कहे जाने वाले बयान पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि ये उनकी व्यक्तिगत सोच है, ये बयान उनके मासिक दिवालियेपन का संकेत है।

चुनावी साल में नेताओं के बीच बयानबाजी का युद्ध भी तेज हो गया है। कर्नाटक चुनावों में बजरंग दल पर बैन लगाने का वादा करने के बाद जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस पर इसे बैन करने की दबाव बनने लगा है, उधर मप्र के पूर्व  मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के उस बयान पर भी भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें उन्होंने बजरंग दाल को गुंडों की जमात कहा था।

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मीडिया के इसी सवाल पर दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया , ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ये दिग्विजय सिंह की व्यक्तिगत सोच हो सकती है , वैसे मैं इसपर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन ऐसा कहना उनके मानसिक दिवालियेपन के संकेत भी हैं।

[dgv_vimeo_video id=”830138903″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews