
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) के एक सराफा कारोबारी को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) का पीए बनकर फोन पर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी भी व्यापारी है और उसकी गैस एजेंसियां हैं।
यह भी पढ़े…रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी : ट्रेन की टिकिट अब डाकघर में भी है उपलब्ध
ग्वालियर पॉश टाउनशिप डीबी सिटी में रहने वाले सराफा कारोबारी शरद गोयल ने सिरोल थाने को 28 अप्रैल को एक शिकायती आवेदन पोस्ट से भेजा था। उसमें उन्होंने लिखा था कि 27 अप्रैल की देर रात उसे एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को केंद्रीय मंत्री सिंधिया का पीए आनंद मिश्रा बताकर उसे मिलने बुलाया तो उन्होंने इतनी रात को मिलने से इंकार कर दिया और फोन काट दिया। उस व्यक्ति ने फिर से फोन कर अश्लील गालियाँ दी और नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़े…Rewa EOW का बड़ा एक्शन, जूनियर वैज्ञानिक के घर छापेमार कार्रवाई, 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद
शिकायती आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी यश छारी को ट्रेस कर थाने बुलाया और उससे पूछताछ की । सिरोल थाने के टीआई गजेंद्र धाकड़ ने बताया कि आरोपी और फरियादी दोनों एक ही जिम में जाते हैं वहां उनके बीच कोई मुँहवाद हुआ है। आरोपी भी व्यापारी है उसकी दो गैस एजेंसियां हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”705125187″]
यह भी पढ़े…CGPSC Recruitment :यहां 20 अलग-अलग पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी, जानें आयु-पात्रता
गौरतलब है कि आरोपी यश छारी ने फरियादी शरद गोयल को सिंधिया का पीए आनंद मिश्रा बनकर धमकी दी थी जबकि सिंधिया के पीए का नाम अनिल मिश्रा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
