MP Poster War : चौराहों पर लगे सीएम शिवराज के आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP Poster War : चौराहों पर लगे सीएम शिवराज के आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP Poster War : मध्य प्रदेश में  विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमल नाथ के समर्थक लगातार एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी तो कर ही रहे हैं और अब तो ये मामला पोस्टर वार में बदल गया है। प्रदेश में कई जगह सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमल नाथ के आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाये जा रहे हैं, ग्वालियर में भी चौराहों पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाये गए जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज लिया है।

चुनाव से पहले भाजपा – कांग्रेस की आईटी सेल बहुत एक्टिव 

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं और एक दूसरे के खिलाफ आक्रामक हैं, दोनों पार्टियों की आई टी सेल बहुत एक्टिव है और सोशल मीडिया पर लगातार एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रही है।

सोशल मीडिया का वर पोस्टर वार में बदला 

सोशल मीडिया पर चल रहा तस्वीरों और कैप्शनों वाला युद्ध अब पोस्टर वार में बदल गया है, प्रदेश में इस समय कमल नाथ के खिलाफ करप्शन नाथ, पे नाथ लिखे पोस्टर चिपकाये जा रहे हैं तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ 50% कमीशन लाओ , काम कराओ , फोन पे लिखे पोस्टर चिपकाये जा रहे हैं।

सीएम शिवराज और कमल नाथ के आपत्तिजनक पोस्टर चौराहों पर 

ग्वालियर में भाजपा नेताओं में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाये जाने पर कड़ा एतराज जताया है और इसकी पड़ाव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना हैं कि अभी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है , इसको जाँच में लिया गया है आगे तकनीकी साक्ष्य जुटाकर दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जायेगा ।

[dgv_vimeo_video id=”840061353″]

[dgv_vimeo_video id=”840061201″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews