नौकरी के बदले सेक्स की डिमांड करने वाले आरोपी का निकाला जुलूस! भोपाल से ग्वालियर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gwalior News

Gwalior News : मप्र बीज निगम में नौकरी के बदले सेक्स की डिमांड करने वाले कर्मचारी संजीव कुमार तंतुवाय को ग्वालियर पुलिस भोपाल से गिरफ्तार कर ले आई है, आज उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस उसकी रिमांड मांगेगी जिससे ये पता लगाया जा सके कि उसने कितनी महिला अभ्यर्थियों के साथ इस तरह की हरकत की है। पुलिस ये पता लगाने का भी प्रयास करेगी कि आरोपी किस हैसियत से इंटरव्यू पैनल में शामिल था। इस मामले में खास बात ये है कि पहले एक महिला ने शिकायत की थी अब दूसरी महिला भी शिकायत करने पुलिस के पास पहुँच गई है, पुलिस ने आज एसपी ऑफिस से इस आरोपी का जुलूस निकाला।

ग्वालियर पुलिस ने आरोपी को भोपाल से किया गिरफ्तार 

महिला अभ्यर्थी को इंटरव्यू के बाद अश्लील मैसेज भेजकर उससे सेक्स की डिमांड करने यानि रात बिताने की डिमांड करने वाले आरोपी कर्मचारी को आखिरकार ग्वालियर पुलिस भोपाल जाकर गिरफ्तार कर लाई है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 A का मामला दर्ज किया लेकिन उसे नोटिस देकरछोड़ दिया था मामला जब मीडिया में उछला तो बीज निगम के अध्यक्ष मुन्ना लाल गोयल ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कड़े एक्शन लेने के निर्देश विभाग को दिए , पुलिस ने अपनी किरकिरी होते देख एक टीम को भोपाल भेजा और रात को आरोपी कर्मचारी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने की पूछताछ, निकाला जुलूस , न्यायालय से मांगेगी रिमांड 

आज ग्वालियर पुलिस ने क्राइम ब्रांच थाने में आरोपी कर्मचारी से पूछताछ की और फिर उसका जुलूस निकाला, एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया हमने आरोपी को भोपाल से पकड़ा है, उसे न्यायालय में पेश कर उसका रिमांड मांगेंगे जिससे ये पता लगाया जा सके कि क्या इसने पहले भी ऐसा कभी किया है, ये किस हैसियत से इंटरव्यू पैनल में शामिल हुआ, इसके साथ क्या कोई और भी कर्मचारी शामिल हैं? उन्होंने कहा कि अभी आरोपी द्वारा तीन महिला अभ्यर्थियों को अश्लील मैसेज भेजकर रात बिताने की डिमांड की थी जिसमें से एक ने ही शिकायत की थी लेकिन अच्छी बात ये है कि आज एक और महिला अभ्यर्थी सामने आई है हम उसकी शिकायत पर भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं, पुलिस क़ानूनी राय लेकर धाराएँ बढ़ाने का भी प्रयास कर रही है ।

आपको बता दें कि पिछले दिनों ग्वालियर के राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय में आयोजित किये गए मप्र बीज एवं फॉर्म निगम के इंटरव्यू में शामिल हुई तीन महिला अभ्यर्थियों से इंटरव्यू पैनल में शामिल एक कर्मचारी द्वारा नौकरी दिलाने के बदले सेक्स की डिमांड करने यानि रात बिताने की मांग करने का मामला सामने आया था, शिकायत के बाद मामला  मीडिया में आया जिसके बाद विभाग ने कर्मचारी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है और पुलिस ने भी आरोपी को नोटिस देकर  छोड़ने के बाद भोपाल जाकर गिरफ्तार कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”903219339″]

[dgv_vimeo_video id=”903219428″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews