Gwalior में कोरोना संक्रमण के बीच अब मच्छरों का प्रकोप, नगर निगम ने चलाया फॉगिंग अभियान

Gwalior में कोरोना संक्रमण के बीच अब मच्छरों का प्रकोप, नगर निगम ने चलाया फॉगिंग अभियान

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से बचाव के साथ साथ अब ग्वालियर (Gwalior) शहर के लोगों को मच्छरों (Mosquito) के प्रकोप से भी अपना बचाव करना है। मौसम के बदलाव के साथ ही मच्छरों (Mosquito) की बढ़ती संख्या शहर के लोगों की परेशानी का सबब बन रही है। लोगों की परेशानी को समझते हुए ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) ने अब शहर में फॉगिंग अभियान शुरू किया है।

शहर में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं कीट-मच्छरों से बचाव के लिए ग्वालियर नगर निगम द्वारा (Gwalior Municipal Corporation) अलग अलग वार्डों में फॉगिंग व कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के लिए अभियान शुरू किया है। ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा (Gwalior Municipal Corporation Commissioner Shivam Varma) ने बताया कि बदलते मौसम में मच्छरों (Mosquito) का प्रकोप ज्यादा रहता है तथा वर्तमान में कोविड -19 के साथ ही अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) द्वारा विभिन्न वार्डों में फॉगिंग व कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – MP News: महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ से भी बस परिवहन सेवा बंद, आदेश जारी

ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर, बस्तियों, मोहल्लों आदि क्षेत्रों में पंहुचकर फॉगिंग की जा रही है और  कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। ग्वालियर नगर निगम  कमिश्नर शिवम वर्मा  (Gwalior Municipal Corporation Commissioner Shivam Varma)ने बताया कि नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशन में सभी वार्डों के डब्ल्यूएचओ द्वारा जहां जिस प्रकार की आवश्यकता होगी, यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।

नगर निगम कमिश्नर ने की नागरिकों से अपील

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा (Gwalior Municipal Corporation Commissioner Shivam Varma)ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के बढते संक्रमण को देखते हुए सभी शहरवासी सावधान रहें और कोरोना से बचाव के लिए हर संभव उपाय सतर्कता से अपनाएं। कमिश्नर ने कहा कि जब तक बहुत आवश्यक न हो घर से बाहर न निकलें और घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं तथा निरंतर हाथ धोते रहें और सैनेटाइजर का उपयोग करें। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं तथा उचित दूरी एक दूसरे से बनाएं रखें और  सभी पात्र नागरिक अपने आस पास के वैक्सीनेशन के केन्द्र पर जाकर कोविड-19 की वैक्सीन अवश्य लगवाएं, क्योंकि सुरक्षा ही इस बीमारी का सबसे बड़ा इलाज है।

ये भी पढ़ें – MP News: अधिकारी-कर्मचारियों ने तोड़ा नियम तो लगेगा आर्थिक दंड, आदेश जारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews