अब आप भी रख सकते हैं कूनो के चीतों का नाम, सरकार करवा रही है प्रतियोगिता

अब आप भी रख सकते हैं कूनो के चीतों का नाम, सरकार करवा रही है प्रतियोगिता

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। लगभग 70 साल बाद देश में एक बार फिर चीतों की चहलकदमी शुरू हो गई। कुछ दिनों पहले ही कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में निमिबिया से कुछ चीते लाए गए हैं। अपने आज के मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी (PM Modi) ने कूनो लाए गए चीतों के नाम मांगे है। इसके लिए एक प्रतियोगिता का ऐलान किया गया है।

पीएम मोदी ने बताया कि चीतों के एमपी दी से देश के हर कोने में रहने वाला व्यक्ति बहुत खुश है। सभी ये जानना चाहते है कि इन चीतों को देखने का मौका कब मिलेगा। उन्होंने बताया कि एक टास्क फोर्स बनाई गई है जो चीतों की मॉनिटरिंग कर रही है। पहले ये देखा जाएगा की वो यहां कितना घुल मिल गए हैं। उसके बाद ही आम जनता इन्हे देख पाएगी।

Must Read- शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम, PM मोदी ने की घोषणा

पीएम मोदी ये कहते दिखाई दिए कि चीतों को देखने से पहले में सभी को एक काम सौंपना चाहता हूं। चीतों को लेकर जो अभियान चलाया जा रहा है उसके लिए हमें एक नाम चाहिए हैं। इसके अलावा इन सभी चीतों को अलग अलग नाम से बुलाया जाना है, उसके लिए भी हमें नाम चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि इसके लिए कंपटीशन रखा जाएगा। जिसमें आप भाग लेकर चीतों के अभियान का नाम और चीतों के नाम सजेस्ट कर सकते हैं। हो सकता है इस वजह से जीतने वालों को सबसे पहले चीते देखने का मौका मिल जाए। इस प्रतियोगिता का आयोजन www.mygov.in पर किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews