सब्जी मंडी की सियासत : ग्वालियर आये कमलनाथ, धरने में बैठे, बोले – मैं इनकी लड़ाई लड़ने आया हूँ

सब्जी मंडी की सियासत : ग्वालियर आये कमलनाथ, धरने में बैठे, बोले – मैं इनकी लड़ाई लड़ने आया हूँ

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर में चल रही हजीरा सब्जी मंडी की सियासत में शामिल होने पूर्व सीएम कमल नाथ (Kamal Nath) आज शनिवार को ग्वालियर आये। वे हजीरा सब्जी मंडी (Shifting Of Hazira Sabzi Mandi) को शिफ्ट किये जाने के खिलाफ चल रहे कांग्रेस के धरने में शामिल हुए और शिवराज सरकार (Shivraj Government) पर जमकर बरसे। उन्होंने सब्जी मंडी के दुकानदारों और कांग्रेस नेताओं के बात करने के बाद कहा कि दुकानदारों को उजाड़ा जाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं इनकी लड़ाई लड़ने आया हूँ।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के विधानसभा में स्थित बरसों पुरानी हजीरा सब्जी मंडी को पिछले दिनों जिला प्रशासन ने शिफ्ट कर हजीरा चौराहे के पास इंटक मैदान में शिफ्ट कर दिया। मंडी शिफ्टिंग के बाद से करीब 20 दिन से कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस आंदोलन कर रही है। आज इस आंदोलन को मजबूती देने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमल नाथ ग्वालियर आये।

ये भी पढ़ें – RBI ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस, जानिए क्या होगा ग्राहकों के पैसे का ?

कमल नाथ के साथ पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सहित स्थानीय विधायक और कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी धरने में शामिल हुए । कमल नाथ ने हजीरा सब्जी मंडी से हटाए गए उन दुकानदारों से बात की जो कांग्रेस के साथ आंदोलन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – 25 फरवरी को मनाया जाएगा रोजगार दिवस, सीएम शिवराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सब्जी व्यापारियों से बातचीत के बाद कमल नाथ ने कहा कि बिना किसी प्लान, बिना विस्थापन की योजना के पुलिस और प्रशासन के दबाव से 1500 लोगों को हटाया गया, ये एक अन्याय है और इनके न्याय की लड़ाई लड़ने में ग्वालियर (Gwalior News) आया हूँ।  उन्होंने कहा कि अन्याय और अत्याचार का ये उदाहरण केवल ग्वालियर की बात नहीं है पूरे प्रदेश की तस्वीर ही ऐसी है।

ये भी पढ़ें – Indian Army Recruitment 2022 : 10वीं-12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जानें लास्ट डेट और सैलरी डिटेल्स

कमल नाथ ने कहा कि आज किसान, युवा वर्ग से लेकर हर वर्ग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर जो आज से 40 50 साल पहले प्रदेश का नंबर वन शहर था आज जबलपुर से भी पीछे है।  कमल नाथ ने  उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Election 2022) को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में संघर्ष देश की संस्कृति को बचाने का है, उसी संघर्ष में कांग्रेस लगी हुई है, मुझे उम्मीद है कि वहां का मतदाता कांग्रेस(MP Congress) का साथ देगा। वही मध्य प्रदेश (MP News) के आगामी मिशन 2023 को लेकर कमलनाथ ने कहा है,मैं ना तो मोदी हूं, ना ही शिवराज हूं, जो कहूं कि 2023 के विधानसभा चुनाव में डेढ़ सौ सीट आएंगी, 200 सीट आएंगी, मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है, मध्य प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

[dgv_vimeo_video id=”673944346″]

[dgv_vimeo_video id=”673944646″]

[dgv_vimeo_video id=”673945015″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews