
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कांग्रेस के आंदोलन में शामिल होने आये कमल नाथ (Kamal Nath) के आरोपों का प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने जवाब दिया है उन्होंने कहा कि 15 महीने की सरकार में कमल नाथ कभी ग्वालियर (Gwalior News) नहीं आये, ग्वालियर चंबल संभाग को कुछ नहीं दिया और आज जब ग्वालियर चंबल संभाग सहित पूरे प्रदेश में विकास हो रहा है तो उस विकास को अवरुद्ध करने लोगों को बरगलाने, उन्हें गुमराह करने ग्वालियर आ रहे हैं।
हजीरा सब्जी मंडी(Hazira Sabzi Mandi) को शिफ्ट किये जाने का विरोध कर रही कांग्रेस(Gwalior Congress) के आंदोलन को मजबूती देने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ आज शनिवार को ग्वालियर आये। वे कांग्रेस के धरने में शामिल हुए। उन्होंने शिवराज सरकार को दमनकारी बताते हुए कहा कि आज प्रदेश में सभी वर्ग परेशान है। कमल नाथ ने ग्वालियर के विकास पर सवाल उठाते हुए इसे जबलपुर से भी बहुत पीछे बताया।
ये भी पढ़ें – सब्जी मंडी की सियासत : ग्वालियर आये कमलनाथ, धरने में बैठे, बोले – मैं इनकी लड़ाई लड़ने आया हूँ
कमल नाथ के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है। कांग्रेस विकास में विश्वास नहीं रखती। जब कमल नाथ की 15 महीने की सरकार थी तब उन्होंने ग्वालियर को क्या दिया। ग्वालियर चंबल अंचल को क्या दिया?
ये भी पढ़ें – RBI ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस, जानिए क्या होगा ग्राहकों के पैसे का ?
ऊर्जा मंत्री ने ग्वालियर में चल रहे विकास कार्यों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सब क्षेत्र में विकास हो रहा है जिससे कमल नाथ और कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। और इस विकास को अवरुद्ध करने के लिए, जब कुर्सी चली गई है तो लोगों को बरगलाने , गुमराह करने के लिए बार बार ग्वालियर आते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”673956733″]
[dgv_vimeo_video id=”673957856″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

