Gwalior School Bus Accident : ग्वालियर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, टला बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने की जांच की मांग

Gwalior School Bus Accident : ग्वालियर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, टला बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने की जांच की मांग

Gwalior School Bus Accident : ग्वालियर में एक बड़ा हादसा टल गया है। दरअसल कैंसर पहाड़ी रोड, मांढरे में बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। बस में कई बच्चे मौजूद थे। हालांकि बच्चों को हल्की चोटें आई है लेकिन किसी भी बड़ी हानि से इनकार किया गया है।पुलिस प्रशासन की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

कांग्रेस नेता ने की हादसे की जांच की मांग

इस हादसे के समय कांग्रेस नेता सुनील शर्मा मौके पर मौजूद थे। सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। कुछ बच्चों को हल्की चोट आई है। इसके अलावा एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से हादसे की जांच की मांग की है।

गंभीर हादसे में 3 बच्चे के घायल होने की खबर

यह हादसा मांढरे की माता के ढलान के पास हुआ है। स्कूल बस बच्चों को स्कूल से लेकर वापस लौट रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ है। गंभीर हादसे में 3 बच्चे के घायल होने की खबर है। स्कूल बस पूरी तरह से पलट गई है। विस्तृत जानकारी के मुताबिक घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ढलान की तरफ से एक ट्रैक्टर आ रही थी। इसी दौरान कुछ नर्सिंग छात्राएं बस के आगे से अचानक निकलने लगे। इस दौरान नर्सिंग छात्राओं को बचाने के लिए ड्राइवर द्वारा बस को साइड की तरफ मोडा गया। जिसके कारण बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह एक मिट्टी के दीवार से टकरा गई। इसी दौरान मिट्टी की दीवार से टकराने के कारण बस पलट गई। स्कूल बस पल्स वैली स्कूल की बताई जा रही है।

भारी मात्रा में पुलिस प्रशासन मौजूद

भारी मात्रा में पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है जबकि स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बच्चों के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए हैं जबकि हादसे से बच्चे काफी डरे और सहमे हुए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews