School News : विशिष्ट आवासीय आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को, प्रवेश पत्र जारी

संभागीय उप आयुक्त जनजातीय कार्य पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जनजाति के जिन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिये आवेदन किए थे, वे अपने प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट पोर्टल MPTAASC Portal या किसी कियोस्क व कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
school news

सांकेतिक तस्वीर

Gwalior School News : जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विशिष्ट आवासीय विद्यालयों एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालय में 6वी कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। इस परीक्षा के लिये ग्वालियर जिले में एक, शिवपुरी में 17, गुना में 3 एवं दतिया व अशोकनगर में एक-एक परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

यहाँ से डाउनलोड किये जा सकते हैं प्रवेश पत्र 

संभागीय उप आयुक्त जनजातीय कार्य पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जनजाति के जिन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिये आवेदन किए थे, वे अपने प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट पोर्टल MPTAASC Portal या किसी कियोस्क व कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

किसी भी समस्या के लिए इन कार्यालयों से करें संपर्क 

प्रवेश परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आने पर जिले के सहायक आयुक्त/जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग से संपर्क किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए संभागीय उप आयुक्त/सहायक आयुक्त/जिला संयोजक/जनजातीय कार्य विभाग के कार्यालयों में संपर्क किया जा सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews