AAP की महिला पदाधिकारी पर भड़के SDM, की अभद्रता, वीडियो वायरल

AAP की महिला पदाधिकारी पर भड़के SDM, की अभद्रता, वीडियो वायरल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर कलेक्ट्रेट (Gwalior News) पर आज बुधवार को उस समय माहौल ख़राब हो गया जब एक ज्ञापन देने पहुंची आम आदमी पार्टी (Gwalior AAP) की प्रदेश उपाध्यक्ष पर वहां मौजूद एसडीएम (SDM) भड़क गए। गुस्से में तमतमाए एसडीएम साहब ने महिला पदाधिकारी से कहा चल हट, हट जा, शटअप नॉनसेंस लेडी।

पिछले दिनों फूटी कॉलोनी से हटाए गये अतिक्रमण के बाद बेघर हुए गरीबों को आवास दिलाने और उनकी मदद करने की मांग लेकर आज आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ग्वालियर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर (AAP Madhya Pradesh) के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें –  MP News : सीएम-गृहमंत्री दिल्ली हुए रवाना, ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सॉलिसिटर जनरल से होगी चर्चा

पार्टी कार्यकर्ता कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को ही ज्ञापन देने की जिद करने लगे, लेकिन वहां ज्ञापन लेने आये  SDM सीबी प्रसाद ने उन्हें ज्ञापन देने के लिए कहा, इस दौरान शोर शराबा होने लगा। SDM ने शोर नहीं करने की हिदायत दी तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए।

ये भी पढ़ें – MP News : राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 मई को बुलाई कलेक्टर्स वीसी

प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर ने SDM से उन लोगों की कलेक्टर से मुलाकात की मांग की तो वे भड़क गए, और फिर चिल्लाते हुए अंदर जाने लगे। लेकिन फिर पलट कर आये और मनीक्षा सिंह तोमर से कहने लगे, चल हट यहाँ से , मनीक्षा ने उनसे शटअप कहा तो वे बोले यू शटअप नॉनसेंस लेडी।

ये भी पढ़ें – MP College : सत्र 2022 -23 के लिए इस दिन से शुरू होगी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया

अपने साथ हुई अभद्रता पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर ने कहा कि एक SDM जब हम जैसे पढ़े लिखे लोगों पर और वो भी महिला से सबके सामने अभद्रता कर सकता है तो गरीब और बिना पढ़े लिखे लोगों के साथ कैसा व्यवहार करता होगा।  इसकी शिकायत वे कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से करेंगी।

[dgv_vimeo_video id=”708651518″]

[dgv_vimeo_video id=”708652069″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews