
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior News) के प्रवास पर आये प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट (Tusiram Silawat) उस समय चौंक गए जब उनके ही सामने लोगों ने उनके मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए। सर्किट हॉउस के अंदर मीटिंग ले रहे प्रभारी मंत्री के कानों में जैसे ही मुर्दाबाद की आवाज सुनाई दी वे दौड़कर बाहर आये , लोगों को शांत किया और फिर उन लोगों को सर्किट हॉउस में ले जाकर चर्चा की और उनका ज्ञापन लिया।

मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को ज्ञापन देने पहुंचे
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता अचानक भड़क गए और उन्होंने सर्किट हॉउस में ही तुलसीराम सिलावट मुर्दाबाद के नारे दिए। पता चला है कि हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी बहुत देर से इन्तजार कर रहे थे जबकि प्रभारी मंत्री अधिकारियों के साथ अंदर मीटिंग ले रहे थे। उनके कानों में शोर और मुर्दाबाद के नारे सुनाई दिए तो वे मीटिंग बीच में छोड़कर बाहर आये और हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए उनकी बात सुनी।
ये भी पढ़ें – किसानों के हित में जल संसाधन मंत्री का बड़ा फैसला, अफसरों से बोले लापरवाही हुई तो निलंबित कर दूंगा
मंत्री काफी देर तक कार्यकर्ताओं को शांत करते रहे इस दौरान मंत्री और हिन्दू जागरण मंच के नेताओं ने बीच बहस भी हुई। बाद में प्रभारी मंत्री हिन्दू जागरण मंच के नेताओं क सर्किट हॉउस के कमरे में ले गए और वहां बैठकर उनसे बात की और फिर बाहर आकर मीडिया के सामने ज्ञापन लिया।
ये भी पढ़ें – ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने क्यों कहा- हाँ मैं सरकार का रट्टू तोता हूँ ..
मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह सब उनके परिवार के सदस्य हैं उन्हें नाराजगी जाहिर करने का पूरा अधिकार है। ऐसे में उनके द्वारा जो ज्ञापन देकर बात कही है उस पर कार्यवाही की जाएगी। ज्ञापन में किन बातों का जिक्र है इसके सवाल पर मंत्री ने कहा कि हिन्दू जागरण मंच ने शहर से अतिक्रमण हटाने की बात की है जिसपर कार्यवाही की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”630024265″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

