वीडी शर्मा का दावा, विजयपुर और बुधनी उप चुनाव में BJP बनाएगी जीत का इतिहास, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर साधा निशाना

वीडी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ग्वालियर आये हैं उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा संगठन पर्व के निमित्त वे कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। 
BJP GWL

BJP state president VD Sharma statement: ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में शामिल होने आये प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया है कि विजयपुर और बुधनी का उप चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी ही नहीं यहाँ वो जीत का इतिहास भी बनाएगी।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया है कि विजयपुर और बुधनी दोनों उप चुनावों में भाजपा जीत का इतिहास बनायेगी, उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नेतृत्व, भाजपा के संगठन की कार्यकर्ताओं की ताकत और गरीब कल्याण की योजनाओं पर पर मप्र की जनता मुहर लगाती आई है और इन उप चुनावों में भी लगाएगी।

दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर किया हमला 

वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह और करप्शन नाथ कमलनाथ दोनों को जनता नकार चुकी है बार बार नकार चुकी है, इन दोनों उप चुनावों में भाजपा ही विजय का परचम लहराएगी उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि हम 365 दिन सेवा करते हैं सिर्फ चुनाव में बाहर नहीं आते, इसलिए जनता हमें जरुर आशीर्वाद देगी ।

कार्यकर्ताओं को मिलेगा मार्गदर्शन 

ग्वालियर में आयोजित संगठन की बैठक के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ग्वालियर आये हैं उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा संगठन पर्व के निमित्त वे कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1026116952″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews