जन आक्रोश यात्रा में Gwalior पहुंचे विवेक तन्खा का तंज, BJP ने बुजुर्ग नेताओं के साथ अन्याय किया, पार्टी नेतृत्व से 100 युवाओं को टिकट देने की अपील

जन आक्रोश यात्रा में Gwalior पहुंचे विवेक तन्खा का तंज, BJP ने बुजुर्ग नेताओं के साथ अन्याय किया, पार्टी नेतृत्व से 100 युवाओं को टिकट देने की अपील

Gwalior News : कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज ग्वालियर पहुंची, यात्रा में शामिल वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि कांग्रेस के साथ जनता का सैलाब देखकर भाजपा भयभीत है, उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना आखिरी दांव चलकर केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव में उतार दिया है, मेरी नजर में ये बुजुर्ग नेताओं के साथ अन्याय है।   अब ये चुनाव बुजुर्ग वर्सेस युवा हो गया है, उन्होंने पार्टी हाईकमान से अपील की कि कांग्रेस इस बार कम से कम 100 युवाओं की टिकट दे।

जन समर्थन बदलाव का सैलाब है : कांग्रेस 

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज ग्वालियर पहुंची, पार्टी नेताओं और शहरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने कहा कि कांग्रेस को मिल रहा समर्थन का सैलाब बदलाव का सैलाब है ये सबको दिखाई दे रहा है और सड़क पर आ गया है इससे भाजपा विचलित है उसे पता उसकी सीटें कम हो रही हैं।

“बुजुर्ग नेताओं को टिकट देकर भाजपा ने उनका अपमान किया” 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब अपना आखिरी दांव भी खेल दिया, पार्टी ने अपने वरिष्ठतम नेताओं कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल सहित कई सांसदों को टिकट दे दिया, मेरी नजर में ये इन नेताओं के साथ अन्याय है, जो विधानसभा से ऊपर उठकर देश के लिए काम कर रहे थे उन्हें पीछे लौटा दिया, ये क्या रणनीति है मेरी समझ से बाहर है।

BJP ने इस चुनाव को बुजुर्ग वर्सेस युवा बना दिया : विवेक तन्खा 

उन्होंने कहा कि ये युवा पीढ़ी का चुनाव हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिन बुजुर्ग नेताओं को टिकट दिया उनका इस उम्र में चुनाव लड़ना कठिन है।  विवेक तन्खा ने कहा कि भाजपा ने इस चुनाव को बुजुर्ग वर्सेस युवा बना दिया है, भाजपा बुजुर्ग को टिकट देकर बता रही है कि उसके पास युवा नहीं हैं और हम युवाओं को टिकट देंगे,  विवेक तन्खा ने अपनी पार्टी हाईकमान से अनुरोध करते हुए कहा कि मेरी अपील है कि कम से कम 100 युवाओं को इस चुनाव में टिकट दें।

[dgv_vimeo_video id=”868678107″]

सिंधिया जी का स्वागत है, हम 1857 और 2020 का बदला लेंगे : विधायक प्रवीण पाठक

यात्रा में शामिल ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि ये जन सैलाब इस बात का प्रतीक है कि मप्र से भ्रष्टाचारी सरकार की विदाई का समय आ गया है। केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट देने के सवाल पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि रावण की लंका का दहन होने वाला है कुम्भकर्ण और मेघनाद कुछ नहीं कर पाएंगे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनकी विधानसभा से टिकट दिए जाने के सवाल पर विधायक प्रवीण पाठक ने कहा, उनका स्वागत है , जनता उनका इन्तजार कर रही है,  हम 1857 का भी बदला लेंगे और मार्च 2020 में लोकतंत्र की हत्या का भी बदला लेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”868691645″]

[dgv_vimeo_video id=”868691921″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews