ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए ये क्या कह गए जयवर्धन सिंह? पढ़ें पूरी खबर

ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए ये क्या कह गए जयवर्धन सिंह? पढ़ें पूरी खबर

Gwalior News : चुनावी साल में नेताओं के बीच बयान युद्ध चल रहा है, कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ग्वालियर आये, मीडिया ने उनसे कुछ सवाल किये तो वे कहाँ चुप रहने वाले थे, उन्होंने ना सिर्फ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा बल्कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी आड़े हाथ लिया है।

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने राहुल गांधी की सूरत कोर्ट द्वारा सजा बरकरार रखे जाने पर कहा कि यह बेहद अफसोस की बात है, लोअर कोर्ट में जो निष्पक्षता होनी चाहिए वह अब नहीं बची है, उन्होंने कहा कि सब लोग जानते हैं कि इस मामले में जो पूरा घटनाक्रम था उससे स्पष्ट है कि राजनैतिक दबाव के कारण ये सब किया जा रहा है,क्योंकि भारत जोड़ों यात्रा से राहुल गांधी को जो जन समर्थन मिला और हवा बनी उससे भाजपा और मोदी बौखला गए हैं इसलिए ये सब हो रहा है।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि लेकिन हमें आज भी विश्वास है कि उच्च न्यायालय में या सर्वोच्च्य न्यायालय में राहुल जी को न्याय मिलेगा क्योंकि भारत संविधान के हिसाब से चलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा षड्यंत्र के माध्यम से राहुल जी को परेशान कर रही है, राहुल जी ने आदेश के बाद घर खाली कर दिया क्योंकि वह जनता के नेता हैं और उनकी आवाज बुलंद करने का काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बेघरों को भूमि के पट्टे दिए जाने की घोषणा पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय ही इन्हें पट्टा वितरण की याद आती है जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलित वंचित और शोषित वर्ग के साथ रही है।  कांग्रेस के समय में जो पट्टा वितरण किए गए उसे दलित वर्ग कभी नहीं भूल सकता है लेकिन भाजपा चुनावों के समय ही पट्टा वितरण की बात उठाती है,  मामू को चुनाव के समय पट्टे याद आते है २० साल से ये सबको ऐसा कहकर मामू ही बना रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने कहा कि ये भाजपा को तय करना है, उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान पुराने भाषणों में सिंधिया जी को गद्दार कहते थे उन्ह्को अब सीएम बनाना है तो बना दें हमें कोई आपत्ति नहीं है।

सिंधिया को चुनौती कहे जाने के सवाल पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं हैं भाजपा के लिए ही चुनौती हैं, भाजपा में जो लोग 30-40 से निस्वार्थ भाव से लगे थे उनके ऊपर सिंधिया हावी हैं जो लोग करोड़ों रुपये का सौदा कर के आये आज वो लोग ही फ्रंट में हैं तो ये उनकी पार्टी के लिए ही चुनौती है।

जयवर्धन ने कहा कि ग्वालियर चम्बल सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस मजबूत है , जनता परिवर्तन चाहती है हम कमलनाथ जी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनायेंगे और मजबूत सरकार बनायेंगे, जनता भाजपा की झूठी सरकार को सबक सिखाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”819845539″]

[dgv_vimeo_video id=”819845691″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews