दोस्त से बात करने से रोकना पड़ा भारी, नाबालिग बेटी ने मां पर किया चाकू से जानलेवा हमला

दोस्त से बात करने से रोकना पड़ा भारी, नाबालिग बेटी ने मां पर किया चाकू से जानलेवा हमला

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) में एक मां को अपनी नाबालिग बेटी(Minor Daughter) को दोस्त से बात करने के लिए टोकना महंगा पड़ गया। बेटी ने मां पर चाकू से वार (Attack with Knife) कर उसे घायल कर दिया। घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर बालिका सुधार गृह भेज दिया है। खास बात ये है कि इस पूरी घटना में मां ने बेटी को बचाने के लिए हमले का आरोप अपनी देवरानी पर लगाया था।

पुलिस (Gwalior Police) से मिली जानकारी के मुताबिक जनकगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पर दो दिन पूर्व सोते समय चाकू से वार किया गया था। गनीमत ये रही कि चाकू सीधा गले पर नहीं लगा तो गला गहरा कटने से बच गया लेकिन खून से लथपथ हो गया। हमला होते ही महिला की चीख सुनकर उसका पति जाग गया। जब आंख खुली तो उनकी 13 साल की नाबालिग बेटी हाथ में चाकू लेकर खड़ी थी।

ये भी पढ़ें – Nobel Peace Prize 2021: पत्रकार मारिया रसा और दिमित्री मुराटोव नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित

पति घायल पत्नी को लेकर पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। लेकिन यहाँ महिला ने अपने बयान में हमले का आरोप बेटी पर ना लगाते हुए देवरानी पर लगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।

ये भी पढ़ें – चुनाव से पहले इस विधायक ने थामा भाजपा का दामन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में ली सदस्यता

पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तो महिला की देवरानी ने घटना से साफ इंकार कर दिया। पुलिस को भी देवरानी की बात में सच्चाई दिखाई दी। उसके बाद पुलिस ने जब घायल महिला के पति से बात की तो वो टूट गया। उसने सब सच बता दिया कि उसकी नाबालिग बेटी ने ही हमला किया है।

ये भी पढ़ें – Raveena Tondon ने बेटी राशा के साथ किया डांस, वीडियो वायरल

पुलिस ने जब नाबालिग बेटी को हिरासत में लिया और उससे महिला पुलिस अधिकारी ने पूछताछ की तो बेटी ने सच बता दिया। बेटी ने कहा कि मां उसे दोस्त से बात करने से टोकती थी जो मुझे अच्छा नहीं लगता था। उन्होंने मेरा मोबाइल से बात करना बंद करा दिया था मोबाइल भी तोड़ दिया था। इसलिए मैने बाजार से 15 रुपये में चाकू खरीदा और मां को मारने का प्लान बनाकर सोते समय उन पर हमला कर दिया। पूछताछ में बेटी ने कहा कि उसे ये आईडिया टीवी पर आने वाले क्राइम शो देखकर आया।

गुनाह कुबूल करने के बाद पुलिस ने नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया और फिर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। पुलिस का कहना है कि बच्ची ने गुनाह कुबूल किया है उससे चाकू भी बरामद कर लिया गया है साथ ही दुकानदार ने बच्ची द्वारा चाकू खरीद कर ले जाने की पुष्टि की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews