Hanuman Jayanti 2023 : एमपी का चमत्कारी हनुमान मंदिर, चुटकियों में जुड़ जाती हैं टूटी हड्डियां, ऐसी है मान्यता

Hanuman Jayanti 2023

Hanuman Jayanti 2023 : देशभर में 6 अप्रैल के दिन हनुमान जयंती का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन का काफी ज्यादा महत्व माना गया है। भक्त दूर-दूर से बजरंगबली के दर्शन करने के लिए प्रसिद्ध मंदिरों में जाते हैं। आज हम आपको मध्य प्रदेश के एक ऐसे हनुमान मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की मान्यता काफी ज्यादा है। कहा जाता है कि यहां दूर-दूर से लोग इस मंदिर में टूटी हड्डी को जुड़वाने के लिए आते हैं। मंदिर की मान्यता काफी ज्यादा है। चलिए जानते हैं मध्यप्रदेश के उस हनुमान मंदिर के बारे में –

कटनी के मुहांस गांव में संकटमोचन हनुमान का मंदिर

एमपी के कटनी जिले से लगभग 35 किलोमीटर दूर मुहांस गांव में संकटमोचन हनुमान का मंदिर मौजूद है। जिसकी मान्यता काफी ज्यादा है। इस मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करने के लिए और टूटी हड्डी को जुड़वाने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। मान्यता ऐसी है कि मंदिर में अगर किसी व्यक्ति की हड्डी टूट जाती है और वह दर्द से तड़प रहा है तो इस मंदिर में लाने के बाद यहां की बूटी खिलाई जाती है जिससे हड्डी जुड़ जाती हैं।

Hanuman Jayanti 2023 : ऐसी है मंदिर की मान्यता

लोगों का भी कहना है कि इससे उन्हें आराम मिला है। दूर-दूर से भक्त यहां बूटी खाने के लिए आते हैं। वैज्ञानिक और चिकित्सक भी आज तक इस जड़ी बूटी का रहस्य नहीं जान पाए हैं। हर कोई हैरान रह जाता है। क्योंकि टूटी हड्डी सिर्फ और सिर्फ प्लास्टर और ऑपरेशन से ही जोड़ी जाती है। लेकिन इस मंदिर में आने वाला वक्त अगर यहां की जड़ी-बूटी खा ले तो उसकी हड्डी जुड़ जाती है। अब यह विज्ञान है या चमत्कार इसका पता आज तक कोई नहीं लगा पाया।

इस मंदिर में खासकर वह लोग ज्यादा आते हैं, जो हड्डी रोग से ग्रस्त होते हैं और यहां आने के बाद वह खुशी-खुशी वापस लौट कर जाते हैं। कभी भी भक्त इस मंदिर से खाली हाथ वापस नहीं लौटा है। बड़ी बात यह है कि कई मरीज इस मंदिर पर में स्ट्रेचर पर भी आते हैं, तो किसी को एंबुलेंस में लाया जाता है। लेकिन बिना इलाज के हनुमान की शक्ति से वह स्वयं ठीक होकर यहां से लौटकर जाते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews