हरदा की ग्राम पंचायत धनवादा को PM मोदी ने दिया “पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार”

हरदा की ग्राम पंचायत धनवादा को PM मोदी ने दिया “पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार”

हरदा, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मध्यप्रदेश के हरदा जिले के खिरकिया जनपद की ग्राम पंचायत धनवादा को उल्लेखनीय कार्य के लिए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार जम्मू कश्मीर से वर्चुअल प्रदान किया है।

यह भी पढ़ें…. Pulwama Encounter News : पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

कृषि मंत्री कमल पटेल ने जिला पंचायत कार्यालय के सभागृह में ग्राम पंचायत धनवादा की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी बाई पटेल साउ का स्वागत सम्मान करते हुए कहा कि पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020- 21 में सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य के लिए ग्राम पंचायत धनवादा को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है और 8 लाख रुपए की राशि भी ग्राम पंचायत को विकास कार्यों को करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने दी है। कृषि मंत्री पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए इस पुरस्कार के लिए आभार व्यक्त किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews