Indore Bawadi Accident : बावड़ी हादसे मामले में आज होगी सुनवाई, शासन से मांगा था जवाब

Indore Bawadi Accident News

Indore Bawadi Accident : इंदौर में हुए बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर बावड़ी हादसे में आज यानी मंगलवार के दिन हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। दरअसल इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में चार जनहित याचिका प्रस्तुत की गई। जिसमें से 3 में पहले ही सुनवाई हो चुकी है। वहीं आज आखरी याचिका पर सुनवाई होने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, पहले जो याचिकाओं पर सुनवाई हुई है उन पर हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। जिसमें शासन से जवाब की मांग की है। इतना ही नहीं यह भी उम्मीद लगाई थी कि आज होने वाली सुनवाई में शासन अपना जवाब पेश करेगी। अब सुनवाई के बाद ही पता चल पाएगा की आखिर क्या फैसला होना है।

इसके अलावा लोगों ने बावड़ी हादसे के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की थी। जिसको लेकर याचिका कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। गौरतलब है कि 30 मार्च के दिन जलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए बावड़ी हादसे में करीब 36 लोगों की जान चली गई। जिसके बाद काफी ज्यादा बवाल भी मचा।

वहीं कई लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया इतना ही नहीं नगर निगम ने बिना किसी को बताए मंदिर को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद और ज्यादा जनता नाराज हो गयी। वहीं मंदिर वापस से बनवाने की मांग भी जनता द्वारा की गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर का निर्माण वापस करने की बात अपने एक बयान में कहीं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews