Hindi News

मध्य प्रदेश का ये हिल स्टेशन ऊटी को भी देता है मात, यहां जानिए पूरा टूर प्लान

Written by:Ronak Namdev
Published:
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में अमरकंटक बसा है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और धार्मिक महत्व के कारण पर्यटकों के बीच हमेशा से लोकप्रिय हो रहा है। सतपुड़ा और विंध्याचल की पहाड़ियों के संगम पर स्थित यह हिल स्टेशन, ऊटी जैसी शानदार जगह को भी टक्कर देता है।
मध्य प्रदेश का ये हिल स्टेशन ऊटी को भी देता है मात, यहां जानिए पूरा टूर प्लान

क्या आपको पता है कि अमरकंटक को ‘मध्य प्रदेश का स्वर्ग’ भी कहा जाता है हालांकि यह गलत नहीं है। क्योंकि यह स्थान नर्मदा, सोन और जोहिला नदियों का सबसे अच्छा स्थल है, जो इसे धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाता है। यहां की हरियाली, झरने और शांत वातावरण, हर उम्र के लोगों को आकर्षित करते हैं। पर्यटक यहां ट्रेकिंग, फोटोग्राफी और ध्यान जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो आप मध्य प्रदेश के अमरकंटक को चुन सकते हैं क्योंकि यहां आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे और अपनी गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे इस खबर में हम आपको उसके बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

कपिल धारा जलप्रपात का लें आनंद

यह झरना नर्मदा नदी पर स्थित है और लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिरता है। मानसून के दौरान इसका दृश्य अत्यंत मनमोहक होता है। हालांकि इसका मजा आप गर्मी के मौसम में भी ले सकते हैं क्योंकि यहां पर बेहद ठंडक होती है आप इस स्पॉट पर पिकनिक भी बना सकते हैं।

नर्मदा कुंड और मंदिर परिसर

यहां नर्मदा नदी का यह उद्गम स्थल है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। मंदिर परिसर में कई प्राचीन मंदिर हैं जो धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखते हैं। ऐसे में आप परिवार के साथ यहां जा सकते हैं और मां नर्मदा के दर्शन कर सकते हैं इसके अलावा मंदिर परिसर में ठंडक में अपना समय बिता सकते हैं।

कैलाश पर्वत और कबीर चबूतरा

इतना ही नहीं यहां पर कैलाश पर्वत ट्रेकिंग के लिए उपयुक्त स्थान है, जहां से पूरे अमरकंटक का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। कबीर चबूतरा संत कबीर की तपोभूमि मानी जाती है। अगर आप अमरकंटक जाते हैं तो इसे देखना ना भूले।

कैसे पहुंचे अमरकंटक?

अमरकंटक सड़क मार्ग से जबलपुर, बिलासपुर और शहडोल से जुड़ा हुआ है। निकटतम रेलवे स्टेशन पेंड्रा रोड है, जो लगभग 40 किलोमीटर दूर है। निकटतम हवाई अड्डा जबलपुर में स्थित है। यहां मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित रिसॉर्ट्स, गेस्ट हाउस और निजी होटल उपलब्ध हैं। पर्यटक अपनी सुविधा और बजट के अनुसार ठहरने का विकल्प चुन सकते हैं।

Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews