ज्वेलरी शोरूम के फर्स्ट फ्लोर से गिरा बुजुर्ग, इलाज के दौरान मौत

mp news

Narmadapuram News : नर्मदापुरम जिले के इटारसी में सराफा मार्केट स्थित एलकेजी ज्वेलरी शोरूम में पास के ग्राम कुलामढ़ी से खरीदी करने आए एक 85 वर्षीय बुजुर्ग ग्राहक की शोरूम के पहली मंजिल से गिरने के बाद भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जिस जगह से बुजुर्ग ग्राहक गिरा था उस जगह पर लगी हुई रेलिंग में काफी गेप था। उसी गेप में से गिरने की वजह से बुजुर्ग ग्राहक गिरकर घायल हो गया था। यह घटना 21 नवंबर की शाम करीब 4 बजे की है। मगर पुलिस को सूचना 24 नवंबर को एम्स हास्पिटल भोपाल के डॉ. अमन ने दी। जिसके बाद घटना की जानकारी इटारसी सिटी थाने भेजी गई। मगर घटना के समय तो परिजन बुजुर्ग को तत्काल उपचार के लिए ले गये थे, पुलिस को कोई सूचना ही नहीं की थी।

बता दें कि ग्राम कुलामढ़ी नर्मदापुरम निवासी ओमप्रकाश पिता गुलाबदास 85 वर्ष एलकेजी ज्वेलर्स की दुकान सराफा बाजार इटारसी में खरीदी करने आये थे। यहां वे करीब 10-12 फुट ऊंचाई से गिरे थे। बुजुर्ग ग्राहक के जमीन पर अचानक गिरने की घटना से दुकान में हड़कंप मच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही उन्हें अस्पताल ले गए थे। 24 नवंबर को भोपाल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सहायक उपनिरीक्षक संजय रघुवंशी ने बताया कि मर्ग डायरी आने पर हमें घटना की जानकारी मिली। अब मामले की जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। कल फरियादी के कथन दर्ज किए जायेगे जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
इटारसी से राहुल अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”775270828″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews