पंचायत चुनावों में बेचने बनाई जा रही 9 लाख की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

पंचायत चुनावों में बेचने बनाई जा रही 9 लाख की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने पंचायत चुनावों में खपाने के लिए बनाई जा रही अवैध शराब (Illegal Liquor) जब्त की है। पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब की कीमत 9 लाख रुपये है इसके साथ पुलिस ने 3 लाख रुपये का पैकिंग मटेरियल भी जब्त किया है। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

पंचायत चुनावों (MP Panchayat Election) की घोषणा के बाद शराब माफिया भी सक्रिय हो गया है। चुनावों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली शराब की खपत को ध्यान में रखते हुए शराब माफिया ने अभी से अवैध शराब को इकठ्ठा करना शुरू कर दिया है लेकिन पुलिस अधीक्षक अमित सांघी (Gwalior SP Amit Sanghi) को मुखबिर ने इसकी खबर दे दी।

ये भी पढ़ें – EV : जेब के खर्चे के साथ-साथ टैक्स भी बचाएंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल, आइए जानें कैसे

एसपी को मुखबिर ने खबर दी कि पनिहार थाना क्षेत्र में पंचायत चुनावों में खपाने के लिए अवैध शराब बनाई जा रही है। एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को कार्रवाई के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी ने सीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर और एसडीओपी घाटीगांव प्रवीण अष्ठाना को कार्रवाई के कहा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, नहीं बदली सोने की कीमत, ये हैं ताजा भाव

पुलिस ने पनिहार थाने की टीम के साथ मुख़बिर द्वारा बताये स्थान ग्राम पनिहार के हार में बने फार्म हाउस पर दबिश दी तो वहां  दो व्यक्ति टाटा सफारी में शराब की पेटियां लोड करते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें – MP Weather: मप्र में ठंड का कहर, इन जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

पुलिस ने टाटा सफारी और फार्म हाउस की तलाशी ली तो उसे 194 पेटी देशी प्लेन और मसाला शराब मिली, इसके अलावा भारी मात्रा में पैकिंग मटेरियल भी मिला।  जब्त शराब की कीमत 9 लाख रुपये और पैकिंग मटेरियल की कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर टाटा सफारी को भी जब्त कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंचायत चुनावों में बेचने के लिए ओपी से शराब बना रहे थे। फार्म हाउस का मालिक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना पनिहार में आबकारी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews